अमेरिका ने रूस से तेल आयात पर लगाया प्रतिबंध
- Written By: शुभम सोनडवले
File Pic
वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने यूक्रेन पर रूस के हमले के जवाब में उसकी अर्थव्यवस्था (Economics) को और कमजोर करने के इरादे से मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका, रूस से सभी तेल आयात (Oil Imports) पर प्रतिबंध लगाएगा, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इससे अमेरिकियों, विशेष रूप से गैस पंप (Gas Pump) पर लागत बढ़ जाएगी।
यह कार्रवाई यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा अमेरिका और पश्चिमी देशों के अधिकारियों से आयात में कटौती करने की अपील करने के बाद हुई है।
"We're moving forward with this ban understanding that many of our European allies and partners may not be in a position to join us," US President Joe Biden said pic.twitter.com/X8nFF4JOhr — ANI (@ANI) March 8, 2022
सम्बंधित ख़बरें
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
होटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
पुतिन के मिसाइल हमलों से दहला यूक्रेन, 12 की मौत; रूस ने औद्योगिक शहरों को बनाया निशाना
रूस के वित्तीय क्षेत्र पर गंभीर प्रतिबंधों के बावजूद तेल निर्यात ने वहां नकदी प्रवाह को स्थिर बनाए रखा है। बाइडन ने घोषणा की, “हम पुतिन के युद्ध को ‘सब्सिडी’ देने का हिस्सा नहीं होंगे।”
उन्होंने नयी कार्रवाई को इस जारी युद्ध के लिए रूस को धन जुटाने के खिलाफ एक “जोरदार झटका” बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिकियों को बढ़ती कीमतों का सामना करना होगा, स्वतंत्रता की रक्षा करना महंगा पड़ जाएगा।
बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूरोपीय सहयोगियों के साथ परामर्श में काम कर रहा है, जो रूसी ऊर्जा आपूर्ति पर अधिक निर्भर हैं। (एजेंसी)
