अमेरिका के हवाई में ‘कोना’ तूफान का कहर, सड़कों पर बह गईं गाड़ियां; 5500 लोगों को घर छोड़ने का आदेश जारी
US Hawaii Storm: अमेरिका के हवाई राज्य में 'कोना' तूफान और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। ओआहू द्वीप पर सड़कों पर गाड़ियां बह गईं और करीब 5,500 लोगों को घर छोड़ने का आदेश दिया गया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका के हवाई में 'कोना' तूफान का कहर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
US Kona Storm: अमेरिका के हवाई राज्य का ओआहू द्वीप इस समय कुदरत के भीषण कहर का सामना कर रहा है। शुक्रवार को आए ‘कोना’ तूफान और उसके बाद आई अचानक बाढ़ ने पूरे क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह पिछले 20 वर्षों में आई सबसे भीषण बाढ़ है जिसने बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है।
भारी नुकसान और जलप्रलय
तूफान के कारण रात के अंधेरे में जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सड़कों पर कीचड़ भरे पानी का कब्जा हो गया और कई गाड़ियां तिनके की तरह बह गईं। हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने बताया कि इस आपदा से अब तक 1 बिलियन डॉलर (लगभग 8300 करोड़ रुपये) से अधिक के नुकसान का अनुमान है। होनोलूलू के मेयर रिक ब्लांजियार्डी के अनुसार, सैकड़ों घरों को क्षति पहुंची है हालांकि नुकसान का सटीक आकलन अभी जारी है।
बांध को लेकर बढ़ी चिंता
बाढ़ के बीच सबसे बड़ा खतरा एक स्थानीय बांध को लेकर पैदा हो गया है। भारी बारिश के चलते बांध का जलस्तर मात्र 24 घंटे के भीतर 79 फीट से बढ़कर 84 फीट तक पहुंच गया जो इसकी अधिकतम क्षमता से केवल 6 फीट कम था। हालांकि वर्तमान में जलस्तर में मामूली गिरावट आई है लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की चेतावनी जारी की है जिससे बांध टूटने का खतरा अभी टला नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अब मचेगी कल्पना से परे तबाही! किम जोंग-उन ने उतारा 5,000 टन का खूंखार विध्वंसक, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने
गर्मी के टॉर्चर से तड़पा यूरोप: फ्रांस में बत्ती गुल, कई यूरोपीय देशों में ‘रेड हीट वेव’ का इमरजेंसी अलर्ट
France Music Festival में खौफनाक हरकत: महिलाओं पर सिरिंज अटैक और रेप से मचा हड़कंप, जश्न बदला दहशत में
सऊदी अरब में फांसी का ‘खौफनाक’ रिकॉर्ड, 6 महीने में 100 को दी गई सजा; ड्रग्स केस में हुई सबसे ज्यादा मौतें
बड़े पैमाने पर बचाव कार्य और रेस्क्यू
आपदा की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने करीब 5,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए हैं। अब तक रेस्क्यू टीमों ने हवा और पानी के माध्यम से 230 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी की मौत या लापता होने की खबर नहीं है लेकिन 10 लोगों को हाइपोथर्मिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
यह भी पढ़ें:- नहीं खत्म होगी जंग! नतांज स्ट्राइक के बाद इजरायली रक्षा मंत्री ने ईरान को दी धमकी बोले- अगले हफ्ते से…
राहत कार्यों में बाधा और वर्तमान स्थिति
बचाव कार्यों के दौरान कुछ लोगों द्वारा ड्रोन उड़ाने के कारण राहत टीमों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अधिकारियों ने सहयोग की अपील की है। बाढ़ का असर इतना व्यापक था कि वायलुआ हाई और इंटरमीडिएट स्कूल में बनाए गए एक राहत शिविर को भी खाली कराकर लोगों और उनके पालतू जानवरों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। मौसम विभाग ने ओआहू के हलेइवा और वायलुआ इलाकों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी बरकरार रखी है।
