Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2029 में इंसान पहुंचेगा मंगल पर! एलन मस्क ने दे डाली तारीख, जाने क्या है पूरा मामला..

एलन मस्क ने ऐलान किया कि 2026 में स्पेसएक्स का स्टारशिप मंगल के लिए रवाना होगा, जिसमें इंसान नहीं, बल्कि टेस्ला का रोबोट 'ऑप्टिमस' होगा। अगर यह मिशन सफल रहा, तो 2029 तक इंसानों की लैंडिंग संभव हो सकती है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Mar 15, 2025 | 07:56 PM

एलन मस्क (फोटो -सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: इंसान के मंगल ग्रह पर कदम रखने का सपना अब हकीकत बनने के करीब है, और इस सपने को सच करने का दावा कर रहे हैं स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क। मस्क ने हाल ही में घोषणा की है कि उनका स्पेस मिशन अगले साल लॉन्च होगा, जिसमें इंसान नहीं बल्कि टेस्ला का ह्यूमनॉइड रोबोट ‘ऑप्टिमस’ सवार होगा। यह मिशन मंगल पर इंसानों की मौजूदगी का पहला कदम साबित हो सकता है। अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा, तो 2029 तक इंसान मंगल की धरती पर उतर सकता है। हालांकि, मस्क का मानना है कि 2031 इसकी ज्यादा संभावित समय सीमा हो सकती है।

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि अगर ऑप्टिमस का यह मिशन सफल रहा, तो मंगल पर इंसानों की लैंडिंग 2029 तक संभव हो सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि 2031 ज्यादा व्यावहारिक समय सीमा हो सकती है। इस घोषणा के बाद पूरी दुनिया में चर्चा शुरू हो गई कि क्या वास्तव में मानव सभ्यता जल्द ही एक नए ग्रह पर कदम रखेगी।

Starship departs for Mars at the end of next year, carrying Optimus. If those landings go well, then human landings may start as soon as 2029, although 2031 is more likely. https://t.co/JRBB95sgNN — Elon Musk (@elonmusk) March 15, 2025

स्पेसएक्स का मिशन और मानव मंगल पर

स्पेसएक्स ने 14 मार्च को अपनी 23वीं वर्षगांठ मनाई, और इसी दिन एलन मस्क ने यह चौंकाने वाला ऐलान किया। उन्होंने कहा कि स्पेसएक्स का सबसे बड़ा स्पेसक्राफ्ट ‘स्टारशिप’ 2026 के अंत तक मंगल के लिए उड़ान भरेगा। इस मिशन में इंसानों की बजाय ऑप्टिमस रोबोट को भेजा जाएगा, जो मंगल की सतह पर कई महत्वपूर्ण परीक्षण करेगा।

क्या बड़ी चुनौतियां हो सकती है

एलन मस्क की योजना जितनी रोमांचक है, उतनी ही मुश्किल भी। मंगल तक इंसानों को पहुंचाने का रास्ता अब तक आसान नहीं रहा है। स्पेसएक्स पिछले कई सालों से ‘स्टारशिप’ स्पेसक्राफ्ट को विकसित कर रहा है, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। अब तक किए गए आठ टेस्ट लॉन्च असफल रहे हैं, जिनमें स्पेसक्राफ्ट लॉन्च होते ही या कुछ मिनटों बाद ही फट गया। हाल ही में, 7 मार्च को हुआ परीक्षण भी असफल रहा, जिसमें स्टारशिप लॉन्च के कुछ मिनटों बाद ही धमाके के साथ नष्ट हो गया और उसके टुकड़े धरती पर गिर गए। हालांकि, इन असफलताओं के बावजूद मस्क का विश्वास डिगा नहीं है। उनकी टीम लगातार स्पेसक्राफ्ट को बेहतर बनाने में लगी हुई है, ताकि मंगल की लंबी यात्रा को सुरक्षित बनाया जा सके।

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

क्या सच में 2029 तक इंसान मंगल पर होगा?

महज पांच साल में इंसानों को मंगल तक भेजना जितना रोमांचक लगता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी कई तकनीकी बाधाओं को पार करना बाकी है। मंगल पर सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने से लेकर वहां जीवन जीने लायक माहौल बनाने तक, हर कदम बेहद मुश्किल है। लेकिन एलन मस्क का इतिहास देखे तो यह असंभव भी नहीं लगता। स्पेसएक्स ने पहले भी कई नामुमकिन लगने वाले मिशनों को सफलतापूर्वक पूरा किया है, जैसे कि पुनः उपयोग किए जा सकने वाले रॉकेट्स और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक सफल यात्राएं। मंगल पर इंसान 2029 में पहुंचेगा या 2031 में, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इतना तय है कि अब अंतरिक्ष की यह दौड़ रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। स्पेसएक्स इस मिशन को लेकर पूरी तरह तैयार है, और आने वाले साल इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

United states news elon musk told when spacex starship launch for mars humans land humans will reach mars in 2029 musk gave date know whole matter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2025 | 07:56 PM

Topics:  

  • Elon Musk News
  • Starlink
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

US में भारतीय युवती की Ex ब्वॉयफ्रेंड ने की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस को किया गुमराह, भाग आया भारत

2

तांत्रिकों ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी…मादुरो का पतन तय, खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

3

‘वो मुझे खुश करना चाहते थे…भारत पर बढ़ा दूंगा टैरिफ’, ट्रंप ने पीएम मोदी का नाम लेकर दी धमकी

4

US कोर्ट के सामने आज पेश होंगे निकोलस मादुरो, गिरफ्तारी को चुनौती देने उतरेंगी वकील की फौज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.