-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Union Minister Piyush Goyal Visits Gulf Region Oldest Shiva Temple In Muscat
विदेश दौरे के दौरान पीयूष गोयल पहुंचे शिवालय, आध्यात्मिक संबंधों के साथ जुड़ा है खाड़ी क्षेत्र का सबसे प्राचीन मंदीर
- Written By: अमन उपाध्याय
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अपने ओमान दौरे को दौरान मस्कट के शिव मंदीर पहुंचे जहां उन्होंने दोनों देशों की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

पीयूष गोयल पहुंचे मस्कट के शिव मंदीर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
मस्कट: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मस्कट स्थित शिव मंदिर का दौरा किया, जो खाड़ी क्षेत्र के प्राचीनतम मंदिरों में से एक माना जाता है। मंगलवार को उन्होंने इस मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए कहा कि यह भारत और ओमान के बीच स्थायी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों का प्रतीक है।
एक्स पर साझा किए गए एक पोस्ट में गोयल ने लिखा, “मस्कट में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में प्रार्थना की। यह भारत और ओमान के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों का प्रतीक है। खाड़ी क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिरों में से एक होने के कारण, यह हमारे दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी सम्मान और मित्रता का प्रतीक है।” उन्होंने दोनों देशों की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद भी मांगा।
ॐ नमः शिवाय 🕉️ Offered prayers at the historic Shiva Temple in Muscat, a testament to India and Oman's enduring cultural and spiritual bond. 🙏 As one of the oldest temples in the Gulf, it symbolises mutual respect and warm ties between our people. Sought blessings for the… pic.twitter.com/ya7hwbf6T5 — Piyush Goyal (@PiyushGoyal) January 28, 2025
फ्यूचर लीडर्स प्रोग्राम में भाषण
इससे पहले दिन में गोयल ने रॉयल एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट का दौरा किया और फ्यूचर लीडर्स प्रोग्राम में भाषण दिया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “ओमान में रॉयल एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट का दौरा किया और फ्यूचर लीडर्स प्रोग्राम में भाषण दिया। कल के पथप्रदर्शक ओमानी युवाओं से बातचीत करना प्रेरणादायी रहा। साथ ही नेतृत्व और भारत-ओमान संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में उनकी भूमिका पर अंतर्दृष्टि साझा की।”
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
‘शिक्षा विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव’, लिबर्टी गार्डन स्कूल का पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन
India UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
मुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
North Mumbai में स्मार्ट जन सुविधा केंद्रों की शुरुआत, आधुनिक सुविधाओं से मिलेगा लाभ
अकादमी की गतिविधियों के बारे में जाना।
भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रॉयल अकादमी ऑफ मैनेजमेंट के दौरे के दौरान उन्होंने अकादमी की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने फ्यूचर लीडर्स प्रोग्राम के स्नातकों के साथ एक सत्र आयोजित किया, जिसमें नेतृत्व और अर्थशास्त्र पर अपने विचार और अनुभव साझा किए।
द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों पर समीक्षा
गोयल ने 27-28 जनवरी को ओमान का दौरा किया और भारत-ओमान संयुक्त आयोग की बैठक (जेसीएम) के 11वें सत्र की सह-अध्यक्षता की। बैठक की सह-अध्यक्षता ओमान सल्तनत के वाणिज्य, उद्योग और निवेश संवर्धन मंत्री कैस बिन मोहम्मद अल यूसुफ ने की।
जेसीएम में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, खाद्य सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर रचनात्मक चर्चा हुई। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंत्री ने मंत्री कैस के साथ एक रचनात्मक द्विपक्षीय बैठक की, जिसके दौरान उन्होंने भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों की विस्तृत समीक्षा की और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए ठोस कदमों की पहचान की।
Union minister piyush goyal visits gulf region oldest shiva temple in muscat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














