Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

समंदर में रूस की टूटी कमर! यूक्रेन ने डुबोया 1 लाख टन का जहाज यानिना, नेवल ड्रोन के कहर से मचा हड़कंप

Ukraine Sinks Yanina Ship: यूक्रेन ने काला सागर में रूस के जहाज यानिना को नौसैनिक ड्रोनों से मार गिराया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे युद्ध को रूस तक वापस ले जाने की दिशा में एक बड़ी सफलता बताया।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Aug 02, 2026 | 04:39 PM

रूस के जहाज यानिना पर यूक्रेन का हमला, AI Photo

Follow Us
Follow Us:

Ukraine Sinks Yanina Ship In Black Sea: रूस-यूक्रेन युद्ध अब समुद्र के भीतर भी बेहद आक्रामक रूप ले चुका है। शनिवार, 1 अगस्त 2026 की रात यूक्रेनी सेना ने काला सागर में रूस को एक बड़ा रणनीतिक घाव देते हुए उसके प्रतिबंधित मालवाहक जहाज यानिना को डुबो दिया है।

खुद राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए इस सफल सैन्य अभियान की पुष्टि की। जेलेंस्की ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यूक्रेनी योद्धा युद्ध को सीधे रूस के दरवाजे तक वापस ले जा रहे हैं।

1 लाख टन क्षमता वाला था जहाज

राष्ट्रपति जेलेंस्की के अनुसार, यानिना एक विशाल रूसी कंटेनर शिप था, जिसकी माल ढोने की क्षमता 1,00,000 मीट्रिक टन से भी अधिक थी। यह जहाज अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की सूची में शामिल था और रूस के युद्ध प्रयासों को वित्तीय और रसद सहायता पहुंचाने का एक प्रमुख जरिया था। इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए यूक्रेन ने स्वदेश निर्मित मिडल-स्ट्राइक हथियारों और नौसैनिक ड्रोनों का उपयोग किया।

सम्बंधित ख़बरें

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा; मदुरा द्वीप के पास धूं-धूं कर जली यात्रियों से भरी फेरी, कई लोगों की मौत

भारत के नक्शे से नॉर्थ-ईस्ट को गायब करने पर बवाल! ग्लासगो में मिस्टर सिंह इंडिया रेस्टोरेंट की शर्मनाक करतूत

US Naval Strength: इजराइल की रक्षा के लिए अमेरिका के पास पर्याप्त नेवल ताकत नहीं, जनरल की चेतावनी

रूस के भीतर यूक्रेन का ताबड़तोड़ ड्रोन हमला, एयरबेस से सारातोव रिफाइनरी तक धधकी आग, 2 लोगों की मौत

Grateful to Ukrainian warriors who are bringing the war back to Russia and responding to its attacks against life. Our targets are consistently defined facilities that sustain the war effort. Middle strikes were carried out overnight, with successful hits in the Black Sea and… pic.twitter.com/B4q8HMVl0j — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) August 1, 2026

17 क्रू मेंबर बचाए गए

दूसरी ओर, रूस की परमाणु ऊर्जा कॉरपोरेशन  रोसाटॉम ने भी जहाज के डूबने की पुष्टि की है। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला रूसी बंदरगाह नोवोरोस्सिय्स्क से लगभग 130 समुद्री मील दूर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ।

रूसी अधिकारियों ने दावा किया कि जहाज में निर्माण सामग्री और फ्रोजन फूड जैसे नागरिक सामान लदे थे और इस हमले को पाइरेसी करार दिया। राहत की बात यह रही कि हमले के समय जहाज पर मौजूद चालक दल के सभी 17 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

काला सागर में यूक्रेन की बढ़ती पैठ

यह हमला यूक्रेन की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह काला सागर और आज़ोव सागर में रूसी सैन्य बुनियादी ढांचे को लगातार निशाना बना रहा है। जेलेंस्की ने अपने संदेश में कहा कि यूक्रेन उन सभी सुविधाओं को नष्ट करना जारी रखेगा जो रूस की आक्रमण क्षमता को बनाए रखने में मदद करती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यानिना जैसे बड़े जहाज का डूबना रूस की सप्लाई चेन और युद्ध के लिए राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता को बड़ी आर्थिक चोट पहुंचाएगा।

रूस के भीतर घुसकर प्रहार

बीते कुछ दिनों में यूक्रेन ने अपनी आक्रामक रणनीति में बदलाव किया है। जहां एक तरफ समुद्र में रूसी जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ रूस के भीतर तेल रिफाइनरियों और एयरबेसों पर भी ड्रोन हमले तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- इंडोनेशिया में बड़ा हादसा; मदुरा द्वीप के पास धूं-धूं कर जली यात्रियों से भरी फेरी, कई लोगों की मौत

जेलेंस्की ने उन योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त किया जो रूस के हमलों का जवाब उसी की जमीन पर जाकर दे रहे हैं। काला सागर में मिली इस सफलता ने यूक्रेनी सेना के मनोबल को और बढ़ा दिया है।

Ukraine sinks russian sanctioned ship yanina black sea

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 04:39 PM

Topics:  

  • Russia-Ukraine War
  • Volodymyr Zelenskyy
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.