Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूक्रेन ने रूस न्यूक्लियर चीफ की मौत पर जारी किया बयान, हत्या का किया दावा

कीव की स्वतंत्र न्यूज एजेंसी आरबीसी ने अज्ञात सूत्र के हवाले से कहा है कि यूक्रेन की सुरक्षा सेवा एसबीयू ने जनरल किरिलोव को मारा है। उधर रूस ने लेफ्टिनेंट जनरल किरिलोव के मारे जाने की घटना को आतंकवादी कार्रवाई बताया है।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Dec 17, 2024 | 06:25 PM

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की

Follow Us
Close
Follow Us:

कीव: माॅस्को में हुए बम ब्लास्ट में रूस के न्यूक्लियर चीफ की मौत पर यूक्रेन ने बयान जारी किया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने ही मॉस्को में एक विस्फोट के जरिए रूस की सेना के प्रमुख अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल और न्यूक्लीयर चीफ आइगोर किरिलोव की हत्या की गई है।

कीएव की स्वतंत्र न्यूज एजेंसी आरबीसी ने अज्ञात सूत्र के हवाले से कहा है कि यूक्रेन की सुरक्षा सेवा एसबीयू ने जनरल किरिलोव को मारा है। उधर रूस ने लेफ्टिनेंट जनरल किरिलोव के मारे जाने की घटना को आतंकवादी कार्रवाई बताया है।

ईसाइयों के सबसे बड़े गुरु पोप फ्रांसिस 2025 के बाद आ सकते हैं भारत, कार्डिनल जॉर्ज कूवाकड ने दी जानकारी

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिका को सीधी चुनौती! समंदर में BRICS का शक्ति प्रदर्शन, रूस-चीन और ईरान ने शुरू किया महाअभ्यास

पुतिन का तेवर देख घबराया US! दबाव में आकर ट्रंप ने दो रूसी क्रू मेंबरों को छोड़ा, क्या टल गया महायुद्ध?

दबाव में नहीं झुकेगा भारत, ट्रंप के 500% टैरिफ पर मोदी सरकार का रिएक्शन; विदेश मंत्रालय ने दिखाई ‘लाल’ आंख

पुतिन का महा-प्रतिशोध: रूस ने यूक्रेन पर दागी ‘अजेय’ ओरेशनिक मिसाइल, नाटो सीमा के पास परमाणु खतरा बढ़ा!

रूस की प्रवक्ता स्वेतलाना पेत्रेंको ने कहा कि ये आतंकवादी घटना है। हत्या है और हथियारों की अवैध तस्करी है। मंगलवार को रूस की राजधानी मॉस्को में एक विस्फोट हुआ था। जिसमें रूस की सेना के प्रमुख अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल आइगोर किरिलोव की मौत हो गई थी। ये घटना उस वक्त हुई जब स्कूटर में छिपाकर रखी गई डिवाइस में विस्फोट हो गया था।

ब्रिटेन ने की घेरने की कोशिश

इस हादसे पर ब्रिटेन ने रूस को घेरने की कोशिश की। ब्रिटेन ने तो यहां तक ये  भी आरोप लगाया था कि किरिलोव क्रेमलिन के माउथपीस बनकर रह गए हैं। रियाजांस्की प्रॉस्पेक्ट पर एक अपार्टमेंट इमारत के बाहर रूस के परमाणु जैविक और रासायनिक सुरक्षा सैनिकों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव इस ब्लास्ट में मारे गए थे।

रुसी कार्यालय से 4 किमी दूरी पर हुआ बम ब्लास्ट

यह ब्लास्ट क्रेमलिन से लगभग सात किलोमीटर यानी 4 मील दक्षिण-पूर्व में एक सड़क पर हुआ। रूस की जांच समिति के मुताबिक, इस बम ब्लास्ट में रूसी संघ के सशस्त्र बलों के विकिरण, रासायनिक और जैविक सुरक्षा बलों के प्रमुख इगोर किरिलोव के अलावा उनके सहायक भी मारे गए।

आतंकी हमले होने की आशंका

रूसी टेलीग्राम चैनलों पर पोस्ट की गई तस्वीरों में मलबे से अटी पड़ी एक इमारत का टूटा हुआ एंट्री गेट और खून से सने बर्फ में दो शव पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। रॉयटर्स फुटेज में घटनास्थल पर पुलिस घेरा दिखाई दे रहा है। रूस के परमाणु वैज्ञानिक की बम ब्लास्ट में मौत से राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन भी हैरान है। इसके आतंकी हमले होने की आशंका जताई जा रही है।

Ukraine on russia nuclear chief death claimed murder

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2024 | 06:17 PM

Topics:  

  • Russia
  • Russia-Ukraine War
  • Ukraine

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.