Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूक्रेन ने बढ़ाई पुतिन की टेंशन… तैयार कर लिया ब्रह्मास्त्र, रूसी इलाके में किया परीक्षण- VIDEO

Ukraine attack on Russia: रूस–यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन ने अपनी नई स्वदेशी FP-5 फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइल का पहला युद्धक इस्तेमाल किया है। 13 नवंबर की रात चार मिसाइलें लॉन्च की गईं, जिनमें से...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Nov 13, 2025 | 08:19 PM

यूक्रेन ने बढ़ाई पुतिन की टेंशन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रूस के साथ चल रहे साढ़े तीन साल से अधिक लंबे युद्ध के बीच यूक्रेन ने अपने हथियारों के भंडार में नई ताकत जोड़ते हुए ‘फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइल’ का सफल युद्धक परीक्षण किया है।

यह मिसाइल पूरी तरह यूक्रेन में विकसित की गई है और रणनीतिक दीप-स्ट्राइक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इसका पहला उपयोग 13 नवंबर की रात किया गया जब यूक्रेनी सेना ने रूस और उसके कब्जे वाले कई इलाकों में एक साथ चार मिसाइलें दागीं।

आग की लपटें और विस्फोट

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने इस ऑपरेशन का वीडियो भी जारी किया, जिसमें ओर्योल शहर के ऊपर आग की लपटें और विस्फोट साफ दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, चार में से एक मिसाइल को रूसी वायु रक्षा ने गिरा दिया, लेकिन बाकी मिसाइलों ने अपने लक्ष्य को सटीक रूप से हिट किया। हमलों में क्रीमिया और ज़ापोरिज़्ज़िया के कब्जे वाले हिस्सों में तेल डिपो, ड्रोन भंडारण केंद्र, हेलीकॉप्टर पार्किंग ज़ोन और वायु-रक्षा की स्थिति को निशाना बनाया गया।

देखें VIDEO-

⚡ Ukraine’s General Staff releases footage of four Flamingo cruise missiles launched in today’s strike on Russia The Ukrainian military published video showing the launch of four Flamingo cruise missiles used during the night and morning of 13 November. One of them was shot… https://t.co/2cbG1R8lu1 pic.twitter.com/LEIFNcaS0S — NEXTA (@nexta_tv) November 13, 2025

यूक्रेन का दावा है कि उसकी कुछ मिसाइलें रूस की धरती के भीतर कई संवेदनशील ठिकानों तक पहुंचीं। हालांकि वहां हुए नुकसान का पूरा विवरण अभी जारी नहीं किया गया है। उधर रूस की तरफ से इस हमले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अब तक नहीं दी गई है।

क्या है फ्लेमिंगो मिसाइल?

FP-5 फ्लेमिंगो एक सबसोनिक लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल है, जिसे यूक्रेन की कंपनी फायर पॉइंट ने विकसित किया है। अगस्त 2025 में इसे गुप्त रूप से पेश किया गया था और अब पहली बार युद्ध में इस्तेमाल किया गया है। यह अमेरिकी टोमाहॉक से भी लंबी रेंज के साथ आती है।

इसकी क्षमता बेहद शक्तिशाली मानी जा रही है-

रेंज: 3,000 किलोमीटर से अधिक

गति: 900–950 किमी प्रति घंटा (सबसोनिक)

वारहेड: 1,000–1,150 किलोग्राम, बंकर-बस्टिंग क्षमता के साथ

नेविगेशन: इंटरनल + GPS आधारित

विंगस्पैन: लगभग 6 मीटर

यह मिसाइल 10 मीटर मोटी कंक्रीट को भेदने में सक्षम भारी वारहेड ले जाती है।

The oil refinery in Nizhnekamsk in the Republic of Tatarstan, currently Russia, has been severely struck. One of the primary oil processing units is on fire. pic.twitter.com/1fxkFWjxkl — (((Tendar))) (@Tendar) November 13, 2025

ओर्योल में आग की बारिश

वीडियो फुटेज में ओर्योल के थर्मल पावर प्लांट पर हुए विस्फोट साफ दिख रहे हैं, जहां फ्लेमिंगो मिसाइलों ने भारी नुकसान पहुंचाया। यह हमला यूक्रेन के Bars और Liutyi ड्रोन्स के साथ मिलकर किया गया था, जिससे रूस की वायु सुरक्षा प्रणाली चुनौती में दिखी।

यह भी पढ़ें:- जेलेंस्की पर संकट गहराया! रूसी हमलों के बीच भ्रष्टाचार का बम… सेना प्रमुख की मूवमेंट से बढ़ी हलचल

सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि फ्लेमिंगो मिसाइल यूक्रेन की रणनीतिक क्षमता को एक नए स्तर पर ले जाती है। इसकी लंबी रेंज रूसी मुख्यभूमि के गहरे इलाकों तक पहुंचने का खतरा पैदा करती है, जो युद्ध के संतुलन को बदल सकती है।

Ukraine flamingo cruise missile attack on russia oryol strike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2025 | 08:19 PM

Topics:  

  • Missile Attack
  • Russia-Ukaraine War
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

अमेरिका में दर्दनाक हादसा; टूर पर निकलीं दो भारतीय महिलाओं की मौत, सदमे में परिवार

2

NEPAL: Gen-Z हिंसा पर बड़ा खुलासा, पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक बोले- नहीं दिया था गोली चलाने का आदेश

3

बीमारी के बावजूद चुनावी मैदान में खालिदा जिया, बोगरा-7 सीट से दाखिल किया नामांकन

4

17 साल बाद वापसी, दो सीटों से दांव… तारिक रहमान के नामांकन से तेज हुई बांग्लादेश की चुनावी हलचल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.