यूक्रेन के ड्रोन हमले से दहला रूस, धू-धू कर जला तेल डिपो और वेयरहाउस; 9 लोगों की मौत
Ukraine Drone Strikes Russia: यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। मॉस्को समेत कई शहरों में वेयरहाउस और तेल डिपो को निशाना बनाया गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हुई है।
- Written By: अमन उपाध्याय
रूस में यूक्रेन का ड्रोन हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Ukraine Drone Strikes Russia Oil Depot: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को यूक्रेन ने रूस के विभिन्न क्षेत्रों पर अब तक का सबसे बड़ा और भीषण ड्रोन हमला किया है। रूसी अधिकारियों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हवाई हमलों ने रूस के कई शहरों को दहला दिया है, जिसमें कम से कम 9 लोगों की जान चली गई है और 60 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
वेयरहाउस और तेल डिपो पर सटीक निशाना
यूक्रेनी ड्रोनों ने इस बार रूस के रणनीतिक और व्यावसायिक ठिकानों को अपना निशाना बनाया। रूसी अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन ने रूस की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी वाइल्डबेरीज के दो विशाल वेयरहाउसों पर हमला किया।
इनमें से एक तांबोव क्षेत्र के कोतोव्स्क में स्थित है और दूसरा मॉस्को से महज 50 किलोमीटर दूर एलेक्ट्रोस्टाल शहर में है। इन हमलों के बाद वेयरहाउसों में भीषण आग लग गई, जिसमें कोतोव्स्क में रात की शिफ्ट में काम कर रहे 7 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
शरिया पढ़ने वाले की एंट्री बैन…इस देश के राष्ट्रपति ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले- लागू नहीं होगा इस्लामी कानून
IMF ने डोनाल्ड ट्रंप को दिखाया आईना, रिसर्च में अमेरिकी टैरिफ नीति की खोल दी पोल
ईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार, कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर आत्मघाती ड्रोन हमला, मची भारी तबाही
US Iran War: मध्य पूर्व में भारी तनाव, अमेरिका ने अरब देशों में 50,000 सैनिकों को किया हाई अलर्ट
इसके अलावा, मॉस्को क्षेत्र के नोगिंस्क शहर में एक तेल डिपो पर भी ड्रोन से हमला किया गया। हमले के बाद तेल डिपो में लगी आग इतनी भयावह थी कि एहतियात के तौर पर पास के एक मातृत्व अस्पताल और एक आवासीय इमारत को तुरंत खाली कराना पड़ा।
BREAKING: Ukrainian drones struck an oil depot in Mikhaylovsk, Stavropol Krai, Russia. pic.twitter.com/c08wpNKXXb — World Source News (@Worldsource24) July 19, 2026
जेलेंस्की ने की हमले की पुष्टि
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इन हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि यूक्रेनी सेना ने मॉस्को और तांबोव क्षेत्रों में स्थित उन लॉजिस्टिक केंद्रों को निशाना बनाया है, जिनका इस्तेमाल रूस युद्ध के लिए कर रहा था। जेलेंस्की के मुताबिक, इन ठिकानों का उपयोग रूस प्रतिबंधित पुर्जों की आपूर्ति और सैन्य ड्रोनों के निर्माण के लिए कर रहा था।
यूक्रेन की सेना ने यह भी दावा किया कि उन्होंने ब्लैक सी और आज़ोव सागर में रूसी सैन्य रसद ले जा रहे दो टैंकरों और अन्य जहाजों को भी निशाना बनाया है।
Today, our long-range sanctions worked across three areas on Russian territory, as well as on our temporarily occupied land and at sea. In particular, in response to Russian strikes on our civilian infrastructure and on our cities and communities, two major logistics facilities… pic.twitter.com/oK87chn24u — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) July 18, 2026
रूस ने मार गिराए 379 ड्रोन
दूसरी ओर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने जवाबी कार्रवाई का दावा करते हुए कहा कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने रात भर में यूक्रेन के 379 ड्रोनों को मार गिराया है। रूसी मंत्रालय के अनुसार, ये ड्रोन रूस के 19 अलग-अलग क्षेत्रों, क्रीमिया और समुद्री क्षेत्रों के ऊपर उड़ रहे थे। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में ड्रोन गिराने के दावे के बावजूद, जमीन पर हुई तबाही और मौतों ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें:- ईरान के आगे अमेरिका बेबस! जॉर्डन पर हमले में कई US सैनिक घायल, पैट्रियट इंटरसेप्टर भी नहीं आया काम
बढ़ता मानवीय संकट
युद्ध के इस नए चरण में नागरिक और रिहायशी इलाके भी प्रभावित हो रहे हैं। मॉस्को क्षेत्र में ड्रोन का मलबा एक किंडरगार्टन पर भी गिरा, जिससे वहां आग लग गई। हालांकि, गनीमत रही कि उस समय वहां बच्चे मौजूद नहीं थे। बेलगोरोद क्षेत्र में भी एक अन्य हमले में एक व्यक्ति की मौत की खबर है। जैसे-जैसे यह युद्ध लंबा खिंच रहा है दोनों देशों के बीच हवाई और मिसाइल हमले और भी घातक होते जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है।
