Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूक्रेन का अस्तित्व खत्म! रूस-अमेर‍िका करेंगें समझौता, ट्रंप से मिलने पहुंचा पुतिन का खास दूत

Diplomatic Talks Russia US: रूस और अमेरिका के रिश्तों में नरमी के संकेत, पुतिन ने ट्रंप के पास अपना दूत भेजा। किरिल दिमित्रिव की यात्रा डिप्लोमैटिक बातचीत के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Oct 24, 2025 | 09:17 PM

डोनाल्ड ट्रंप ,व्लादिमीर पुतिन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

US-Russia Relations: अमेरिकी प्रतिबंधों के दूसरे दिन रूस और अमेरिका के रिश्तों में कुछ नरमी के संकेत मिले हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपना भरोसेमंद दूत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भेजा है। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक स्तर पर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह औपचारिक और आधिकारिक बातचीत है, जिसे दोनों पक्ष गंभीरता से ले रहे हैं।

पुतिन ने रूस के डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के प्रमुख और क्रेमलिन के विशेष दूत, किरिल दिमित्रिव, को अमेरिका भेजा है। उनका काम ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों से सीधे संवाद करना है। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब ट्रंप ने खुद कहा था कि पुतिन अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन जंग रोकने का कोई इरादा नहीं रखते।

ट्रंप ने रद्द की पुतिन के साथ बैठक

दोनों देशों के बीच हाल के दिनों में तनाव इतना बढ़ गया था कि ट्रंप ने पुतिन के साथ वन-टू-वन बातचीत भी रद्द कर दी थी। इससे पहले अमेरिका ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए थे, जो भारत और चीन को सबसे अधिक तेल की सप्लाई करती हैं।

इसे जवाब में पुतिन ने चेतावनी दी थी कि अमेरिका के प्रतिबंधों का रूस की अर्थव्यवस्था पर बहुत कम असर होगा। उन्होंने इसे मास्को पर दबाव डालने की कोशिश बताया। दिमित्रिव ने पहले कहा था कि कोई भी स्वाभिमानी देश दबाव में काम नहीं करता और रूस भी ऐसा नहीं करेगा। पुतिन ने यह भी कहा कि प्रतिबंध केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के तेल बाजार को प्रभावित करेंगे और अमेरिकी तेल की कीमतें भी बढ़ेंगी।

कौन है किरिल दिमित्रिव?

किरिल दिमित्रिव को रूस-अमेरिका संबंधों को बेहतर बनाने वाला माना जाता है। वे अमेरिका के साथ संबंधों के समर्थक हैं। उन्होंने अलास्का में ट्रंप के साथ हुई पिछली मीटिंग की नींव रखी थी। अमेरिका में उन्होंने मैककिन्से में सलाहकार और गोल्डमैन सैक्स में इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में काम किया। फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

यह भी पढ़ें: एयर फोर्स की ताकत बढ़ाने में जुटे एर्दोगन, कतर-ओमान से खरीदा यूरोफाइटर जेट, जानिए क्या है खासियत?

माना जा रहा है कि अगर दिमित्रिव ट्रंप और पुतिन के बीच सब कुछ ठीक करने में कामयाब होते हैं तो इससे यूक्रेन को बड़ा झटका लग सकता है। इसके अलावा ट्रंप ने हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से व्हाइट हाउस में बैठक के दौरान कहा था कि उन्होंने रूस की शर्तों पर युद्धविराम कर लेना चाहिए।

Ukraine ceases to exist russia us diplomatic talks putin trump

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2025 | 09:16 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Vladimir Putin
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘कातिल चेहरा, मशीन गन जैसे होंठ…’, सेक्रेटरी की खूबसूरती पर फिसले ट्रंप, करने लगे शायरी- VIDEO

2

यूरोप पर भारी पड़ा ट्रंप-पुतिन का याराना! US राष्ट्रपति के निशाने पर यूरोपीय देश, कहा- कमजोर लोग…

3

यूक्रेन पर ट्रंप के बयान से नाराज हुए पोप लियो… यूरोप को वार्ता से हटाना अवास्तविक

4

ट्रंप को नहीं मिल रहा जनता का साथ! बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों नाराज, 44% पर अटकी अप्रूवल रेटिंग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.