रूसी टैंकों को रोकने के लिए यूक्रेनी सैनिक ने पुल के साथ खुदको बम से उड़ाया
यूक्रेन के सैनिक ने रूस के टैंकों को रोकने के लिए पुल सहित खुद को बम से उड़ा लिया।
- Written By: काजल चोपड़े
कीव, रूस ने यूक्रेन पर (Russia Ukraine War) हमला कर दिया है। यूक्रेन के सैनिक भी अपने देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने के लिए तैयार है। इसीबीच खबर मिली है कि, यूक्रेन के एक सैनिक रूसी सैनिकों को रोकने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। यूक्रेन के सैनिक ने रूस के टैंकों को रोकने के लिए पुल सहित खुद को बम से उड़ा लिया। अपने देश के लिए अपनी जान देने वाले इस यूक्रेनी सैनिक का नाम विटाली शाकुन (Vitaly Shakun) है।
अब यूक्रेन की आर्मी (Ukraine Army) ने विटाली शाकुन को हीरो बताते हुए, सोशल मीडिया पर उनकी कहानी शेयर की है। रूस पिछले तीन दिनों से यूक्रेन पर हमला कर रहा है। रुसी के हमले का यूक्रेन की सेना से लेकर आम जनता सभी लोग विरोध कर रहे हैं। इसी बीच खबर मिली कि, रूस के सैनिक क्रीमिया (Crimea) के पास खेरसॉन क्षेत्र (Kherson) में बने पुलों को पार करते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है। रुसी सैनिकों को रोकने के लिए यूक्रेनी सैनिक तैनात हो गए।
‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, Kherson Region में तैनात यूक्रेनी सैनिक विटाली शाकुन ने आगे बढ़कर इस जंग का मोर्चा संभाला। उन्होंने रुसी सैनिकों को रोकने के लिए पुल के साथ खुद को भी धमाके में उड़ा लिया। विटाली ने रूस के अधिकृत वाले क्रीमिया को यूक्रेन से जोड़ने वाले पुल को उड़ाया।
सम्बंधित ख़बरें
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
यूक्रेन ने रूसी तेल बंदरगाह पर किया भीषण ड्रोन हमला, बाल्टिक और काला सागर में मची भारी तबाही
Trump Putin Talk: ट्रंप और पुतिन के बीच 90 मिनट की बातचीत, ईरान सीजफायर पर हुई अहम चर्चा
Russia Ukraine War में यूक्रेन ने रूस के भीतर किया ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी खाक
विटाली शाकुन की बहादुरी को यूक्रेन की आर्मी ने सैल्यूट करते हुए कहा कि, रूस से मुकाबले करने के लिए वहां एक स्पेशल मरीन बटालियन तैनात थी। इस बटालियन के इंजीनियर विटाली शाकुन ने क्रीमिया के पास बने Henichesk Bridge पर रुसी सैनिकों को रोकने का मोर्चा संभाल रखा था।
रूसी टैंक को राजधानी कीव की और बढ़ता देख पुल को उड़ाने का फैसला लिया। पुल को उड़ाने के लिए विटाली शाकुन को बुलाया गया। पुल को इस तरह तबाह करना था, ताकि रूसी सेना आगे न बढ़ सके। विटाली शाकुन ने अपनी जान दांव पर लगाकर इस मिशन को पूरा किया। पुल को उड़ाने के लिए उन्होंने जो धमाका किया उसमें उनकी मौत हो गई। यूक्रेन की आर्मी अफसर के मुताबिक, विटाली की बहादुरी के लिए मरणोपरांत स्टेट मिलिट्री अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है।
