अजरबैजान-जॉर्जिया सीमा के पास तुर्की का विमान दुर्घटनाग्रस्त, सामने आया हादसे का डरावना VIDEO
Turkish Plane Crash: तुर्की का C-130 सैन्य कार्गो विमान अजरबैजान से लौटते समय जॉर्जिया-अजरबैजान सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। राहत और बचाव अभियान अजरबैजानी और जॉर्जियाई अधिकारियों के साथ जारी है।
- Written By: अक्षय साहू
तुर्की का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त (सोर्स- सोशल मीडिया)
Turkish Military Cargo Plane Crashes: तुर्की का एक सैन्य कार्गो विमान जॉर्जिया-अजरबैजान सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान C-130 मॉडल का था और यह अजरबैजान से उड़ान भरने के बाद तुर्की लौटने के मार्ग पर था। तुर्की रक्षा मंत्रालय ने इस हादसे की पुष्टि की है और कहा कि विमान के चालक दल में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
🇬🇪🇦🇿🇹🇷 TUAF543 | Turkish Air Force C-130 (reg. 68-01609) Aircraft tracked departing Ganja earlier today, later signal lost over Georgian territory. Footage below apparently shows the crash of the same aircraft, currently under verification. pic.twitter.com/1Qjt0FiBtY — Visioner (@visionergeo) November 11, 2025
स्थानीय समयानुसार मंगलवार को हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। तुर्की अधिकारियों ने अजरबैजानी और जॉर्जियाई अधिकारियों के साथ मिलकर खोज और बचाव अभियान का संचालन किया। मंत्रालय ने कहा कि हादसे के कारणों और विमान में सवार लोगों की संख्या सहित अन्य विवरणों की जांच जारी है। वर्तमान में राहत कार्य जारी है और घटनास्थल से आगे की जानकारी का इंतजार है। तुर्की रक्षा मंत्रालय ने नागरिकों से धैर्य रखने का अनुरोध किया है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
तुर्की वायुसेना का था विमान
तुर्की सेना आमतौर पर सी-130 विमान से अपने सैनिकों और उपकरणों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाती है। तुर्की और अजरबैजान के बीच घनिष्ठ सैन्य संबंध लंबे समय से बने हुए हैं। तुर्की के सरकारी टीवी चैनल एनटीवी और अन्य मीडिया रिपोर्टों में दिखाया गया कि जॉर्जिया में एक सी-130 विमान गिरते समय घूम रहा था और उसके बाद सफेद धुएँ का बड़ा बादल उठता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि यह विमान तुर्की वायुसेना का था।
राष्ट्रपति एर्दोगन ने घटना पर जताया दुख
इसी बीच, राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने इस हादसे पर दुख जताया और उम्मीद की कि हताहतों की संख्या कम होगी। उन्होंने विमान में मौजूद सैनिकों को “हमारे शहीद” कहकर श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। एर्दोगन ने कहा कि यह घटना तुर्की के लिए बहुत दुखद है और पूरा देश शोक में है। इस हादसे ने तुर्की और उसके सहयोगियों को गहराई से प्रभावित किया है।
यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद धमाके के बाद… हाई अलर्ट पर बलूचिस्तान, बंद किया 3 दिनों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट
दो दिन पहले भी हुआ था हादसा
8 नवंबर को टेनेसी के विल्सन काउंटी में एक लाइफ फ्लाइट हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलीकॉप्टर में कुल तीन चालक दल के सदस्य सवार थे। इसमें एक पायलट, एक नर्स और एक आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन (EMT) शामिल थे।
