-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Turkey Issues Genocide Warrant Against Israel Pm Netanyahu And Top Officials
तुर्की का बड़ा एक्शन! इजरायली PM नेतन्याहू पर ‘जनसंहार’ का वारंट जारी, पूरी दुनिया में हलचल
- Written By: अमन उपाध्याय
Israel Turkey Genocide Case: गाजा में इजरायल-हमास संघर्ष थमने के बाद अब तुर्की ने कड़ा कदम उठाते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और कई शीर्ष अधिकारियों पर जनसंहार के आरोप लगाए हैं।

तुर्की ने नेतन्याहू पर 'जनसंहार' का वारंट जारी किया, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
Israel Gaza Conflict News: गाजा में हुए लंबे युद्ध और हालिया संघर्षविराम के बीच अब तुर्की ने इजरायल के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को तुर्की के इस्तांबुल अभियोजक कार्यालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि उसने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जनसंहार (Genocide) और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।
बयान के मुताबिक, कुल 37 इजरायली अधिकारियों को इस सूची में शामिल किया गया है। इनमें रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज, राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर और सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जामिर जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि अभियोजक कार्यालय ने कहा है कि पूरी सूची को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है।
मानवता के खिलाफ अपराध
तुर्की ने आरोप लगाया कि इन अधिकारियों ने गाजा पट्टी में व्यवस्थित रूप से जनसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं। तुर्की के बयान में विशेष रूप से तुर्की-फिलिस्तीन मित्रता अस्पताल का उल्लेख किया गया, जिसे मार्च में इजरायली हमले में नष्ट कर दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग स्कूल का प्लेन क्रैश; पायलट समेत 11 लोगों की मौत
‘मौत से नहीं डरती’, वतन वापसी पर शेख हसीना का बड़ा ऐलान; बोलीं- लोकतंत्र बहाल करने के लिए लौटूंगी बांग्लादेश
PM मोदी को सेशेल्स ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए क्यों खास है ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड
रूस ने उड़ाए यूक्रेन के 2 MiG-29, फिर जेलेंस्की ने किया ऐसा पलटवार कि मच गया हड़कंप
यह कदम उस समय आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में 10 अक्टूबर से गाजा में संघर्षविराम लागू है। लेकिन तुर्की की कार्रवाई ने इस नाजुक शांति प्रक्रिया पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
हमास ने तुर्की की प्रशंसा की
इजरायल ने तुर्की के कदम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि इजरायल तानाशाह एर्दोआन के इस नए पब्लिसिटी स्टंट को सख्ती से खारिज करता है। उन्होंने तुर्की की न्यायपालिका पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अब केवल राजनीतिक विरोधियों को चुप कराने का उपकरण बन चुकी है।
गिदोन सार ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन पर आरोप लगाया कि वे न्यायपालिका का दुरुपयोग कर रहे हैं जैसे उन्होंने हाल में इस्तांबुल के मेयर एकरेम इमामोग्लू को हिरासत में लिया था। इस घटनाक्रम पर हमास ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए तुर्की की सराहना की। हमास ने कहा कि “ये गिरफ्तारी वारंट तुर्की की जनता और नेतृत्व की महान मानवीय भावना का प्रमाण हैं।
मध्य-पूर्व की राजनीति में नया भूचाल
गौरतलब है कि इसी सप्ताह कई मुस्लिम-बहुल देश इस्तांबुल में गाजा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (ISF) पर चर्चा के लिए एकत्र हुए थे। माना जा रहा है कि यह बल ट्रंप की प्रस्तावित 20-पॉइंट गाजा शांति योजना”में प्रमुख भूमिका निभा सकता है।
यह भी पढ़ें:- ईरान की ‘घातक तैयारी’ पूरी… अब 10,000 KM दूर तक मचेगी तबाही, निशाने पर हैं अमेरिका-यूरोप! VIDEO
हालांकि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने साफ कहा कि गाजा में किसी भी विदेशी सैनिक की तैनाती इजरायल की सहमति के बिना संभव नहीं है। तुर्की की इस कार्रवाई ने मध्य-पूर्व की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है और आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसका असर देखने को मिल सकता है।
Turkey issues genocide warrant against israel pm netanyahu and top officials
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Patna School Closed: भीषण गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूल 30 जून तक बंद, 9वीं से 12वीं कक्षाएं सुबह 11 बजे तक
Jun 28, 2026 | 09:14 PMपास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PMIND W vs AUS W: आस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने दिया 171 रनों का लक्ष्य
Jun 28, 2026 | 09:10 PMBHU Recruitment 2026: भारत कला भवन में 10 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jun 28, 2026 | 09:03 PMजम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा, CISF जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त; 8 जवान समेत 9 घायल, जांच शुरू
Jun 28, 2026 | 08:59 PMठाणे-पालघर जिला बैंक चुनाव में शिवसेना का दबदबा, रंग लाई शिंदे की रणनीति, BJP समर्थित पैनल को की हुई करारी हार
Jun 28, 2026 | 08:58 PMअक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को मिला वीकेंड का फायदा, तीन दिनों में 58 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन
Jun 28, 2026 | 08:52 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














