Tsunami In Japan: रूस और जापान में आई भयावह सुनामी, VIDEO देखकर दहल जाएगा दिल
Tsunami in Russia and Japan: रूस के कामचटका में आए भूकंप के बाद सुनामी की तेज लहरों ने दस्तक दी। कुछ जगहों पर सुनामी की लहरें 4 मीटर तक ऊंची थीं, जिससे बंदरगाहों और तटीय इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Russia Earthquakes Tsunami Warning: रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार की सुबह 8.7 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। जिसने भारी तबाही मचाई। जापान और रूस के तटीय इलाकों में सुनामी की लहरें आई हैं, जिससे भारी नुकसान हुआ है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, यह भूकंप अब तक दर्ज किए गए छह सबसे बड़े भूकंपों में से एक है।
भूकंप के तुरंत बाद जापान और रूस के कई हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। जापान के राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने चेतावनी दी कि और भी बड़ी लहरें आ सकती हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने कहा कि उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में, खासकर होक्काइडो से वाकायामा (ओसाका के पास) तक, तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
इसका केंद्र रूसी शहर पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 125 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में और समुद्र तल से 19 किलोमीटर की गहराई पर था। जापान के बीएनओ न्यूज़ के अनुसार, जापान के तट पर चार व्हेल बहकर आ गईं, जिससे समुद्री जीवन भी प्रभावित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
ISIS Leader Killed: ट्रंप का ऐलान, नाइजीरिया में ढेर हुआ ISIS का दूसरा सबसे बड़ा आतंकी अल-मिनुकी
Israel Lebanon Ceasefire: इजरायल लेबनान सीजफायर 45 दिनों के लिए बढ़ा, अमेरिकी मध्यस्थता में फैसला
भूकंप: जापान में 6.3 की तीव्रता से हिली धरती, घरों-दफ्तरों से बाहर भागे लोग; क्या आने वाली है सुनामी?
सीनेटर का शर्मनाक बयान! भारतीयों और चिलकुर बालाजी मंदिर को बनाया निशाना, H1B Visa मुद्दे पर छिड़ा नया विवाद
4 मीटर ऊंची उठीं सुनामी की लहरें
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, कुछ जगहों पर सुनामी की लहरें 4 मीटर तक ऊंची थीं, जिससे बंदरगाहों और तटीय इमारतों को नुकसान पहुंचा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, रूस के तटीय इलाकों की इमारतें जलमग्न दिखाई दे रही थीं।
🚨 BREAKING: Tsunami waves from the 8.7 magnitude earthquake have begun slamming Russia Buildings are already being swept away Tsunami waves are also heading to Hawaii, expected to arrives within hours pic.twitter.com/dPg72zln9N — Nick Sortor (@nicksortor) July 30, 2025
खाली कराए गए तटीय इलाकों के घर
रूस और जापान दोनों के तटीय इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने एक वीडियो संदेश में कहा, “आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था।” रूस के आपातकालीन विभाग ने कामचटका के दक्षिण में स्थित सेवेरो-कुरिल्स्क जैसे शहरों में लोगों को अपने घर खाली करने का आदेश दिया।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर की अपील
अमेरिकी अधिकारियों ने गुआम और अन्य माइक्रोनेशियाई द्वीपों पर भी सुनामी की निगरानी जारी रखी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लोगों से “सुरक्षित रहने” की अपील की और लिखा, “प्रशांत महासागर में आए एक बड़े भूकंप के कारण हवाई में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
बंदरगाहों को पहुंचा नुकसान
भूकंप के बाद अमेरिका में अलास्का और हवाई के साथ-साथ न्यूज़ीलैंड के दक्षिणी भाग में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। इस प्राकृतिक आपदा से रूसी बंदरगाहों को भारी नुकसान पहुंचा है, कई लोग घायल हुए हैं और जापान के तट पर व्हेल मछलियों के बहकर आने की खबरें आई हैं। भूकंप और उसके बाद आई सुनामी ने प्रशांत महासागर के कई देशों में हलचल मचा दी।
यह भी पढ़ें: दुनिया के 10 भयावह भूकंप: एक ने निगली थीं 2 लाख 80 हजार जिंदगियां, भारत भी शामिल
अमेरिका में हवाई की राजधानी होनोलूलू में मंगलवार को सुनामी चेतावनी के सायरन बजने लगे और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि सुनामी की पहली लहर, लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची, होक्काइडो के पूर्वी तट पर स्थित नेमुरो तक पहुंच गई।
Small tsunami waves seen surging up river at Kujūkuri Beach in the Chiba Prefecture of Eastern Japan. pic.twitter.com/lH3RoheHid — OSINTdefender (@sentdefender) July 30, 2025
कामचटका के येलिज़ोवो ज़िले में 3-4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें दर्ज की गईं। सखालिन ओब्लास्ट के सेवेरो-कुरिल्स्क स्थित बंदरगाह और एक मछली प्रसंस्करण संयंत्र में आंशिक बाढ़ की सूचना मिली है। स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको ने कहा कि निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और खतरा टलने तक वे ऊंचे स्थानों पर ही रहेंगे
कहां-कहां आ सकती है सुनामी?
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप समूह के कुछ तटीय इलाकों में ज्वार के स्तर से एक से तीन मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है। रूस और इक्वाडोर के कुछ तटीय इलाकों में तीन मीटर से ज़्यादा ऊंची लहरें उठने की आशंका है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप से सुनामी उत्पन्न हुई है जिससे सभी हवाई द्वीपों के तटीय इलाकों में नुकसान होने की आशंका है।
