राष्ट्रपति बनते ही युद्ध को चुटकियों में बंद करेंगे ट्रंप, रिपब्लिकन कन्वेंशन में खाई कसम
मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में शुक्रवार को संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा कि धरती तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर है। उन्होंने आगे कहा हम पूरी दुनिया में शांति, स्थिरता और सद्भाव बहाल करेंगे। हालांकि, उन्होंने इस बारे में ऐसी कोई प्लान और डिटेल्स नहीं दिया, जिसके जरिए वे ऐसा कर सकते हैं।
- Written By: साक्षी सिंह
डोनाल्ड ट्रंप
मिल्वौकी: रिपब्लिकन पार्टी के लिए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया में चल रहे युद्ध संकटों को खतम करने का वादा किया। साथ ही अमेरिकी प्रतिष्ठा को बहाल करने का भरोसा दिलाया। ट्रंप ने कहा कि अगर वर राष्ट्रपति बनते हैं तो वह एक फोन कॉल से युद्धों को रोक सकते हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी जो बाइडन के नेतृत्व में दुनिया की भयावह तस्वीर पेश करने की कोशिश की।
मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में शुक्रवार को संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा कि धरती तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर है। उन्होंने आगे कहा हम पूरी दुनिया में शांति, स्थिरता और सद्भाव बहाल करेंगे। हालांकि, उन्होंने इस बारे में ऐसी कोई प्लान और डिटेल्स नहीं दिया, जिसके जरिए वे ऐसा कर सकते हैं।
ट्रंप बोले अमेरिका का सम्मान लाएंगे वापस
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
दुनिया परमाणु खतरे से बच गई… ईरान के खिलाफ ट्रंप के सर्मथन में उतरे NATO प्रमुख मार्क रूटे, जानें क्या कहा?
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Keir Starmer Resignation: कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर ट्रंप का बड़ा हमला, बताई कुर्सी जाने की वजह
संबोधन के दौरान ही ट्रंप ने कहा कि हमारे नेतृत्व में संयुक्त राज्य अमेरिका का फिर से सम्मान किया जाएगा। कोई भी देश हमारी शक्ति पर सवाल नहीं उठाएगा और कोई भी दुश्मन देश हमारी ताकत पर संदेह नहीं करेगा, हमारी सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित होंगी। ट्रंप ने दुनिया भर में संघर्षों के लिए सीधे बाइडन को दोषी ठहराया। यहां तक कि उन संघर्षों के लिए भी जिनकी जड़ें बाइडन के पदभार संभालने से बहुत पहले से हैं।
मौजूदा अंतरराष्ट्रीय संकट खत्म करने का वादा
ट्रंप ने कहा कि आज का समय ऐसा अंतरराष्ट्रीय संकट है जिसका दुनिया ने शायद ही कभी सामना किया हो। यूरोप, मध्य पूर्व में युद्ध छिड़ा हुआ है, ताइवान, कोरिया, फिलीपींस और पूरे एशिया में संघर्ष का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने वादा किया कि अगर वे व्हाइट हाउस में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं तो वे यह सब स्थितियां बदल देंगे। ट्रंप ने कहा कि मैं मौजूदा प्रशासन द्वारा पैदा किए गए हर वेश्विक संकट को खत्म कर दूंगा, जिसमें रूस और यूक्रेन का भयानक युद्ध भी शामिल है।
