- Hindi News »
- World »
- Trump Will Appear In Court In Confidential Documents Case Appeals To Supporters To Join The Protest
ट्रंप गोपनीय दस्तावेज मामले में होंगे अदालत में पेश, समर्थकों से की प्रदर्शन में शामिल होने की अपील
- Written By: सूर्यकांत तिवारी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप FILE- PHOTO
वाशिंगटन: अमेरिका (US) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Former US President Donald Trump) गोपनीय दस्तावेज अपने आवास में रखने को लेकर दर्ज आपराधिक मामले में मंगलवार को अदालत में पेश होंगे। इससे पहले उन्होंने और उनके सहयोगियों ने समर्थकों को इसके खिलाफ अदालत के बाहर प्रदर्शन करने को कहा। ट्रंप मंगलवार को यानी कल मियामी की अदालत में पेश होंगे। अभियोग से पहले पूर्व राष्ट्रपति ने न्याय विभाग के विशेष वकील जैक स्मिथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उन्हें ‘‘विक्षिप्त” तथा अभियोजकों की उनकी टीम को ‘‘ठग” करार दिया।
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि वह राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से मियामी कोर्टहाउस के बाहर प्रदर्शन में शामिल होने को कहा। ट्रंप ने ‘डब्ल्यूएबीसी रेडियो’ को दिए एक साक्षात्कार में अपने मित्र एवं सलाहकार रोजर स्टोन से कहा,‘‘ हमें अब हमारे देश में ताकत चाहिए। उन्हें (समर्थकों को) बाहर जाना है और उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना है।” पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ देखो, हमारे देश को प्रदर्शन करना है। बहुत सारे विरोध प्रदर्शन करने है। हमने सबकुछ खो दिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
Sanjay Nirupam: बड़बोले ट्रम्प के दोगले बयानों से पैदा हो रही भ्रम की स्थिति, ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले निरुपम
12 बार जीत का दावा, फिर भी मांगे 3 हफ्ते; ट्रंप के 21 दिनों के नए प्लान ने दुनिया में मचाई खलबली
Explainer: US के इतिहास में पहली बार SC की सुनवाई सुनने पहुंचे राष्ट्रपति; जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
ट्रंप की 100% टैरिफ की धमकी से भारतीय फार्मा सेक्टर में हड़कंप, सन फार्मा और सिपला के शेयर धड़ाम
ट्रंप ने संकल्प लिया कि वह अभियोग के बावजूद राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ में बने रहेंगे। पूर्व राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। गौरतलब है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गोपनीय दस्तावेज रखने संबंधी मामले में अभ्यारोपित किया गया है। ट्रंप के आवास से गोपनीय दस्तावेज मिलने संबंधी आरोपों से जुड़े अभियोग को शुक्रवार को सार्वजनिक कर दिया गया था। यह मामला फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के आवास मार-ए-लागो से सैकड़ों गोपनीय दस्तावेज मिलने से जुड़ा है। (एजेंसी)
Trump will appear in court in confidential documents case appeals to supporters to join the protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMअभिषेक शर्मा का ईडन गार्डन्स में धमाका, खास अंदाज में पूरी की सेंचुरी और फिर बन गए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
Apr 02, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM














