वेनेजुएला पर हमला तय! पहले धमकी, अब एयरस्पेस ब्लॉक... ट्रंप के अगले कदम से दुनिया की धड़कनें तेज

US Venezuela Conflict: अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके आसपास का एयरस्पेस बंद करने का आदेश दिया है। ट्रंप की इस आक्रामक चेतावनी से यह सवाल तेज हो गया है कि क्या अमेरिका बड़े कदम की तैयारी में है।
Attack on Venezuela is imminent! First a threat, now an airspace block... Trump's next move has the world's pulse racing.
ट्रंप ने एयरस्पेस ब्लॉक किया, डिजाइन फोटो
Published on
Updated on

US Venezuela Airspace Closed: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के बीच तेज होता तनाव अब एक नए मोड़ पर पहुंच चुका है। शनिवार को ट्रंप ने वेनेजुएला और उसके आसपास के संपूर्ण एयरस्पेस को बंद करने की घोषणा कर दी।

यह आदेश ऐसे समय आया है जब अमेरिकी प्रशासन पहले ही मादुरो सरकार को “अवैध शासन” घोषित कर चुका है और लगातार उस पर नए-नए दबाव बनाने की रणनीतियां तैयार कर रहा है।

कार्रवाई की गंभीर चेतावनी

ट्रंप द्वारा जारी यह निर्देश केवल नीति आधारित कदम नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे वेनेजुएला के खिलाफ संभावित सैन्य, सामरिक या कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच लगभग 5 हजार किलोमीटर की दूरी होने के बावजूद ट्रंप ने एयरस्पेस को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वॉशिंगटन किसी बड़े ऑपरेशन की तैयारी कर सकता है।

पूरा एयरस्पेस बंद

अमेरिकी राष्ट्रपति ने Truth Social पर पोस्ट करते हुए एयरलाइन कंपनियों, पायलटों, ड्रग तस्करों और मानव तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि वेनेजुएला के ऊपर और उसके आसपास का पूरा एयरस्पेस “पूरी तरह बंद” माना जाए। यह बयान स्पष्ट संकेत देता है कि अमेरिका मादुरो शासन को अब गहरे दबाव में लाने के लिए आक्रामक मोड में आ चुका है।

मादुरो सरकार पर बढ़ी अमेरिकी सख्ती

अमेरिकी प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने पहले ही संकेत दिया था कि मादुरो सरकार को हटाने की योजना अब खुले तौर पर विचाराधीन है। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि मादुरो शासन अवैध ड्रग तस्करी से जुड़ा है, जबकि वेनेजुएला इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए अमेरिका पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश का आरोप लगाता है।

चेतावनी के बाद तीन एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

हाल ही में FAA (Federal Aviation Administration) ने वेनेजुएला के ऊपर उड़ानों को ‘हाई रिस्क’ घोषित किया था। FAA की चेतावनी के बाद तीन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने तुरंत अपनी वेनेजुएला उड़ानें रद्द कर दी थीं। अब ट्रंप के नए बयान से यह साफ हो गया है कि एयरस्पेस पर और भी कड़े नियम लागू किए जा सकते हैं।

वेनेजुएला को आतंकी संगठन घोषित करने की तैयारी

अमेरिका “Cartel de los Soles” को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने की तैयारी कर रहा है। ट्रंप प्रशासन का दावा है कि निकोलस मादुरो इस कार्टेल से जुड़े हैं। अमेरिकी रक्षा सचिव पिट हेगसेथ का कहना है कि यदि यह संगठन आतंकी घोषित हो जाता है, तो अमेरिका के पास वेनेजुएला की संपत्तियों, ठिकानों और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले तक के विकल्प उपलब्ध हो जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com