Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Strait of Hormuz पर ट्रंप की डेडलाइन से दुनिया भर में हड़कंप, बढ़ सकती है तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?

Strait of Hormuz Deadline: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 'नर्क' की धमकी देते हुए मंगलवार रात 8 बजे तक की डेडलाइन दी है। होर्मुज जलमार्ग न खुलने पर ईरान के पावर प्लांट और पुलों को उड़ाने का अल्टीमेटम दिया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 06, 2026 | 07:30 AM

Strait of Hormuz पर ट्रंप की डेडलाइन (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Donald Trump Iran Threat on Strait of Hormuz: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज(Strait of Hormuz) खोलने के लिए मंगलवार शाम तक की डेडलाइन दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास इस समुद्री मार्ग को खोलने या फिर अपने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमलों का सामना करने के लिए मंगलवार शाम तक का समय है। यह जानकारी उन्होंने रविवार को ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को दिए एक इंटरव्यू में दी।

हालांकि, ट्रंप की धमकी का ईरान पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। इसके बजाय, ईरान ने होर्मुज को खोलने के लिए एक शर्त रखी है, जिसके अनुसार यदि यह समुद्री रास्ता बंद रहा, तो भारत समेत कई देशों की ईंधन और उर्वरक सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

ट्रंप का अल्टीमेटम

ट्रंप ने कहा कि यदि मंगलवार शाम तक ईरान कुछ नहीं करता, तो उसके पास न तो कोई पावर प्लांट बचेगा और न ही कोई पुल सुरक्षित रहेगा। ट्रंप ने बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “मंगलवार, रात 8:00 बजे ईस्टर्न टाइम (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह)”। इससे पहले रविवार को एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने बुनियादी ढांचे पर हमलों की चेतावनी दी थी, लेकिन तब उन्होंने कोई निश्चित समय नहीं दिया था। अब उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे का समय तय किया है।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: Donald Trump के फैसले से हड़कंप, अमेरिका में बड़े सैन्य अफसरों की बर्खास्तगी

‘पागलों सुधर जाओ…मंगलवार को एनर्जी प्लांट और ब्रिज डे’, ट्रंप ने ईरान को दी नरक जैसी सजा की धमकी

अमेरिका-ईरान के बीच आसमानी जंग! ट्रंप ने थपथपाई अपनी पीठ, तो ईरान ने हेलीकॉप्टर मार गिराने का किया दावा

फ्रांस ने छोड़ा साथ…यूरोप ने भी बनाई दूरी, जानें क्यों होमुर्ज से लेकर तेहरान तक अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप

ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमले की धमकी

इंटरव्यू से पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ईरान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “यदि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज(Strait of Hormuz) को नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमला करेगा।” ट्रंप ने आगे लिखा, “ईरान में मंगलवार पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा। दोनों एक ही दिन होंगे। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया होगा।” ट्रंप ने बेहद सख्त भाषा में लिखा, “जलमार्ग को खोल दो, वरना तुम नर्क में रहोगे बस देखते जाओ!”

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

शनिवार को ट्रंप ने दिया था 10-दिन का अल्टीमेटम

शनिवार को ट्रंप ने तेहरान को 10 दिन का अल्टीमेटम याद दिलाया था। उन्होंने कहा कि ईरान के पास समझौता करने या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए 48 घंटे का समय है।

सोमवार को ईरान से डील की संभावना

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि सोमवार को ईरान के साथ डील हो सकती है। उन्होंने फॉक्स न्यूज के एक पत्रकार से कहा, “मुझे लगता है कि सोमवार अच्छा मौका है, वे अभी बातचीत कर रहे हैं। अगर वे जल्दी कोई डील नहीं करते हैं, तो मैं सब कुछ उड़ा देने और तेल पर कब्जा कर लेने पर विचार कर रहा हूं।”

ईरान की संसद का जवाब

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि उनके लापरवाह कदमों का परिणाम होगा कि “पूरा इलाका जल उठेगा।” गालिबफ ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आपके लापरवाह कदम अमेरिका को हर परिवार के लिए एक जीते-जागते नर्क की ओर खींच रहे हैं, और हमारा पूरा इलाका जल उठेगा क्योंकि आप नेतन्याहू के आदेशों का पालन करने पर अड़े हुए हैं।”

ईरान ने रखी शर्त

ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारी मेहदी तबातबाई ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट(Strait of Hormuz) तभी खुलेगा जब ट्रांजिट टोल का एक हिस्सा युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने पूरे क्षेत्र में युद्ध भड़काया है और उनकी धमकियां हताशा और गुस्से से भरी हैं।

यह भी पढे़ं- ‘पागलों सुधर जाओ…मंगलवार को एनर्जी प्लांट और ब्रिज डे’, ट्रंप ने ईरान को दी नरक जैसी सजा की धमकी

ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों की खुली धमकी बताया। मिशन ने इसे “नागरिकों को आतंकित करने” और “युद्ध अपराध” करने के इरादे का स्पष्ट प्रमाण बताया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे ऐसे नृशंस कृत्यों को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाएं।

Trump ultimatum iran strait of hormuz war threat tuesday deadline

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2026 | 07:30 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Israel Iran Tension
  • Strait of Hormuz
  • US Iran Tensions

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.