रूस के बाद यूक्रेन पर भड़के ट्रंप, जेलेंस्की को दिखाए तेवर, कहा- युद्ध नहीं रूका तो लगा दूंगा बैन
Russia-Ukraine War: पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने यूक्रेन को प्रतिबंधों की धमकी दी, चेताया कि युद्ध नहीं रुका तो आर्थिक युद्ध शुरू हो सकता है, जिससे रूस-यूक्रेन दोनों को भारी नुकसान होगा।
- Written By: अक्षय साहू
वोलोडिमिर जेलेंस्की, डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
Trump Tariff Threat on Ukraine: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मुलाकात की थी। इस मुलाकात का मकसद रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कर शांति बाहाल करना था। लेकिन ट्रंप लाख कोशिशों के बाद भी पुतिन को मनाने में नाकाम रहे। इसे गुस्साए ट्रंप ने यूक्रेन को ही प्रतिबंध लगाने की धमकी दे डाली।
ट्रंप ने कहा कि, अगर रूस और यूक्रेन की बीच युद्ध जल्द समाप्त नहीं होता है, तो वो यूक्रेन पर कड़ें प्रतिबंध लगा सकते हैं। उन्होंने यह बयान मंगलवार को व्हाइट हाउस में प्रेंस काफ्रेंस करते हुए दिया। ट्रंप ने इस दैरान यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर जमकर निशाना साधा।
यूक्रेनी राष्ट्रपति मासूम नहीं: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, युद्ध हमेशा दो पक्षों के बीच होता है। इसलिए हम किसी एक पक्ष को सही नहीं ठहरा सकते है। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति को लेकर कहा कि, जेलेंस्की भी निर्दोश या मासूम नहीं है। ट्रंप ने कहा, हजारों लोग अधिकतर युवा हर हफ्ते मर रहे हैं। मैं उन्हें बचा सकता हूं तो केवल प्रतिबंध लगाकर। सिर्फ अपने तरीके से। ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि यह प्रतिबंद रूस के साथ यूक्रेन को भी मंहगा पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
कुवैत सीमा पर इराक से बड़ा ड्रोन हमला: उत्तरी चौकियों को बनाया निशाना, क्या फिर मंडरा रहा है युद्ध का खतरा?
2030 तक अमेरिका को पछाड़ देगा चीन, परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा नया ‘सुपरपावर’
बांग्लादेश में बड़ा आतंकी प्लान फेल, संसद भवन और सेना मुख्यालय समेत कई ठिकाने थे निशाने पर; हाई अलर्ट जारी
बिना सबूत के आरोप लगाना बंद करे अमेरिका, चीनी प्रवक्ता ने ट्रंप के दावों को बताया अटकलबाजी
ट्रंप ने इस दौरान चेतावनी दी कि यदि संघर्ष को जल्द नहीं रोका गया, तो आर्थिक युद्ध की शुरुआत हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि जंग जारी रही, तो इसके बेहद गंभीर नतीजे होंगे। कैबिनेट की बैठक में ट्रंप ने कहा, “यह तीसरा विश्व युद्ध नहीं होगा, लेकिन यह एक आर्थिक युद्ध में तब्दील हो सकता है, और आर्थिक युद्ध बहुत खतरनाक होता है। यह रूस के लिए भी नुकसानदेह होगा, और मैं ऐसा नहीं चाहता।”
यह भी पढ़ें: ट्रंप का दोहरा चरित्र, पहले लगाया 50 फीसदी टैरिफ, फिर PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे
ट्रंप की हर कोशिश नाकाम
डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद इस युद्ध को तुरंत रोकने का वादा किया था, लेकिन अब तक वे अपने इस वादे को निभा नहीं पाए हैं। इससे उनकी निराशा भी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। पिछले हफ्ते ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ आमने-सामने बातचीत की थी। हालांकि, एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद युद्ध थमने के कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं।
