ट्रंप ने साधा बाइडेन प्रशासन पर निशाना, भारत- बांग्लादेश पर बोला हमला; जानिए क्या है पूरा मामला
USAID funding to India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से यह दावा किया है कि भारत को चुनावी प्रक्रिया के लिए 1.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता दी गई थी। हालांकि, इस दावे पर भारतीय सरकार ने प्रतिक्रिया देते हुए..
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स: सोशल मीडिया)
वांशिगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने भारत को उसके चुनाव में सहायता के लिए 1.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर की धनराशि प्रदान की, जबकि भारत को इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। ट्रंप ने यह बयान कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (CPAC) में अपने भाषण के दौरान दिया। उन्होंने पहले भी कई बार यह आरोप लगाया है कि ‘चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने’ के नाम पर भारत को 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता दी गई थी। इसके लिए उन्होंने अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) की भी आलोचना की।
डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान ने भारत में विवाद को जन्म दे दिया है। ट्रंप ने अपने भाषण में दावा किया कि अमेरिका ने भारत को उसके चुनावों में मदद के लिए 1.8 करोड़ डॉलर दिए हैं और सवाल उठाया कि यह धनराशि क्यों दी गई। उन्होंने भारत पर अमेरिका का अनुचित लाभ उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां सबसे ज्यादा कर लगाया जाता है, कुछ मामलों में यह कर 200 प्रतिशत तक होता है। ट्रंप ने आश्चर्य जताया कि ऐसे देश को चुनावों के लिए आर्थिक सहायता क्यों दी जा रही है, जबकि उसे इसकी आवश्यकता नहीं है। उनके इस बयान के बाद भारत में राजनीतिक बहस छिड़ गई है।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश सचिव रुबियो का भारत दौरा! 23 मई से चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे दिल्ली
Trump Iran Attack: ट्रंप ने टाला ईरान पर आज होने वाला सैन्य हमला, शांति वार्ता को दिया एक और मौका
जल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
बांग्लादेश को लेकर भी किया हमला
ट्रंप ने आगे अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी की आलोचना करते हुए बांग्लादेश को 2.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद देने पर आपत्ति जताई। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यह धनराशि बांग्लादेश में राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने और ऐसे लोगों की सहायता के लिए इस्तेमाल की जाएगी, जो कट्टरपंथी वामपंथी विचारधारा वाले कम्युनिस्टों को समर्थन दे सकते हैं।
एस जयशंकर ने जाहिर की चिंता
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को बताया कि ट्रंप प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी चिंताजनक है और सरकार इस मामले की जांच कर रही है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका की एजेंसी USAID को भारत में अच्छे उद्देश्यों के तहत कार्य करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन अब अमेरिका से संकेत मिल रहे हैं कि कुछ गतिविधियाँ संदिग्ध और दुर्भावनापूर्ण हो सकती हैं। जयशंकर ने जोर देकर कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और यदि कोई गलत गतिविधियाँ पाई जाती हैं, तो देश को यह जानने का अधिकार है कि इसके पीछे कौन लोग हैं।
