जल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच नए तेल समझौते पर सहमति बनने की खबर है। इससे ईरान पर लगे प्रतिबंध हटेंगे, जिससे भारत को सस्ते तेल के लिए एक बड़ा विकल्प मिलेगा।
- Written By: अक्षय साहू
ईरान को तेल बेचने की अस्थायी छूट देगा अमेरिका (सोर्स- सोशल मीडिया)
US-Iran Oil Sanctions Relief: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अभी भी जारी है। इसी इस युद्ध से एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे भारत की ऊर्जा संबंधी परेशानियां बहुत हद तक खत्म हो सकती है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने दावा किया है कि अमेरिका नए समझौते के तहत ईरान को तेल व्यापार को लेकर बड़ी छूट देने के लिए तैयार हो गया है।
ईरान चाहता था कि उसके तेल बेचने पर लगे अमेरिकी और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध को पूरी तरह हटाया जाए। ताकि वो मार्केट का हिस्सा बन सके। तस्नीम न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच जिस नए ड्राफ्ट पर बातचीत हो रही है, उसमें अमेरिका ईरान पर लगे तेल व्यापार संबंधी प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाने के राजी हो गया है। अगर समझौता हो जाता है, यह भारत के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। क्योंकि अगर ईरान को तेल बचने की छूट मिलती है तो इससे भारत को रूस या किसी और देश से महंगा तेल खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
पूर्ण प्रतिबंध हटवाना चाहता है ईरान
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, नया प्रस्ताव पहले के प्रस्तावों से काफी अलग है। क्योंकि इसमें अंतिम समझौता होने से पहले, यानी बातचीत की दौरान ही कई प्रतिबंधों को हटाने की पेशकश की गई है। हालांकि, ईरान अभी पूर्ण प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर अड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ईरान ने साफ कहा है कि अमेरिका को किसी भी लांगटर्म समझौते के लिए अपने सभी प्रतिबंधों को पूरी तरह से हटाना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम मोदी ने ट्रंप को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले- भारत-अमेरिका की दोस्ती वैश्विक भलाई की ताकत
Railway Loco Pilot 2026: कैसे बनें भारतीय रेलवे में लोको पायलट? जानें योग्यता, सैलरी और भत्तों की पूरी जानकारी
Pachpadra Refinery: पीएम मोदी ने किया पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, लाखों कारों की टंकी होगी फुल
फिल्मों की ‘मुफ्त’ पायरेसी पर सरकार का बड़ा प्रहार, टेलीग्राम को थमाया नोटिस, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
ईरान ने अमेरिका को स्पष्ट संदेश दिया है कि, प्रतिबंधों से राहत को भविष्य में होने वाले किसी भी समझौते से दूर रखा जाए। साथ ही अमेरिका द्वारा गारंटी दी जानी चाहिए। वहीं, अमेरिका फिलहाल सिर्फ एक अस्थायी छूट देने का फॉर्मूला अपना रहा है, यह छूट तब तक लागू रहेगा जब तक की कोई अंतिम और ठोस समझौता नहीं हो जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने आखिरी सहमति बनने तक ओएफएसी प्रतिबंधों में छूट का प्रस्ताव रखा है।
यह भी पढ़ें- लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
ट्रंप ने दी थी हमले की धमकी
जानकारी के मुताबिक, ईरान ने मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए पाकिस्तान के जरिए एक संशोधित प्रस्ताव साझा अमेरिका भेजा था। सोमवार को ईरान ने बयान जारी करते हुए कहा कि उसने युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के एक नए प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। ईरान का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान पर फिर से हमले की धमकी दी थी।
