अमेरिका के बाद इस देश में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे ट्रंप! बोले- मेरी जीत पक्की, मैं वहां बहुत पॉपुलर
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे Venezuela में बेहद लोकप्रिय हैं और वहां राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने 45 मिनट के सैन्य ऑपरेशन और तेल व्यापार पर भी बड़ा बयान दिया।
- Written By: अक्षय साहू
ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने का दावा किया (सोर्स - सोशल मीडिया)
Trump Can Run Venezuela President Election: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने बयानों से हमेशा सुर्खियां में रहते हैं। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिसकी चर्चा हर कहीं हो रही है। ट्रंप ने दावा किया कि वो वेनेजुएला (Venezuela) में काफी लोकप्रिय हैं और अपना अमेरिकी कार्यकाल पूरा करने के बाद वहां राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ सकते हैं।
ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के लोग उन्हें समर्थन देने की बात करते हैं और अगर वे वहां चुनाव लड़ते हैं, तो उनका पोलिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा होगा। हालांकि, उनका यह बयान सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े, जिससे इसे कई लोग मजाक या हल्के अंदाज में दिया गया बयान मान रहे हैं।
Venezuela में अब सबकुछ ठीक- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि वे जल्द ही स्पेनिश भाषा सीख लेंगे। उनके मुताबिक, उन्हें भाषाएं सीखने में महारत हासिल है और वे जल्दी ही इसमें पारंगत हो सकते हैं। साथ ही, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वे वेनेजुएला (Venezuela) के मौजूदा नेतृत्व से संतुष्ट हैं और उनके साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं। यहां वे अप्रत्यक्ष रूप से निकोलस मादुरो के बाद की स्थिति की ओर इशारा कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
IAS अधिकारियों के बेटे-बेटी को आरक्षण क्यों? OBC रिजर्वेशन और क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट, छिड़ी नई बहस
रोड्रिगेज के पास वेनेजुएला की जिम्मेदारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी में अमेरिकी सेना के एक ऑपरेशन में मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में जिम्मेदारी संभाली।
ट्रंप ने वेनेजुएला (Venezuela) के साथ हुए एक सैन्य संघर्ष का जिक्र करते हुए दावा किया कि यह ऑपरेशन केवल 45 मिनट में खत्म हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला से बड़ी मात्रा में तेल हासिल किया है, जिसे ह्यूस्टन में रिफाइन कर बाजार में बेचा गया और उससे हुई कमाई ने युद्ध के खर्च की कई गुना भरपाई कर दी।
यह भी पढ़ें- 8 बजे के बाद Pakistan बंद…इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक शादियों पर रोक, 1 महीने में पड़ोसियों की हालात खराब
सोशल मीडिया पर शुरु हुई नई बहस
ट्रंप के ये बयान गंभीर नीति संकेतों के साथ-साथ उनके विशिष्ट शैली के राजनीतिक बयानबाजी का मिश्रण माना जा रहे हैं, जिसने मीडिया और सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि अधिकत्तर लोग उनके बयान को केवल मजाक मान रहे हैं और उनका मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप ऐसा कुछ नहीं करेंगे।
