Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप ने जेलेंस्की को फिर थमाया लॉलीपॉप, यूक्रेन को नहीं देगा ‘ब्रह्मास्त्र’, कहा- हमें खुद जरूरत

Trump-Zelensky Meeting: यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें नहीं मिलीं, ट्रंप ने इनकार किया। जेलेंस्की बोले- सीजफायर मुश्किल, रूस नहीं मानता। यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों की सख्त जरूरत है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Oct 18, 2025 | 09:04 PM

डोनाल्ड ट्रंप, वोलोडिमिर जेलेंस्की (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए वाशिंगटन पहुँचे। उन्हें उम्मीद थी कि ट्रंप रूस के खिलाफ निर्णायक साबित होने वाली टॉमहॉक मिसाइलें यूक्रेन को देने के लिए तैयार हो जाएँगे। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इन मिसाइलों की आवश्यकता फिलहाल अमेरिका को खुद है।

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि वे चाहते हैं कि युद्ध न बढ़े। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की और पुतिन दोनों युद्ध रोकना चाहते हैं। टॉमहॉक मिसाइल लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम मिसाइल है। इसके मिलने से यूक्रेन रूस के बड़े शहरों जैसे राजधानी मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर हमला कर सकता था। इसी डर के चलते रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने ट्रंप से फोन पर बात करते हुए इसे लेकर चेतावनी दी थी।

सीजफायर बनाए रखना मुश्किल: जेलेंस्की

जेलेंस्की ने बताया कि सीजफायर बनाए रखना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे चाहेंगे, पर पुतिन सहमत नहीं होते। यूक्रेन का कहना है कि उनके पास हजारों ड्रोन हैं जो रूस के ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। पर उन्हें लंबी दूरी की मिसाइलें चाहिए, ताकि वे अंदर जाकर महत्वपूर्ण लक्ष्य तबाह कर सकें। अभी उनकी दूरी करीब 300 किलोमीटर है।

President Donald J. Trump welcomes Ukrainian President @ZelenskyyUa to the White House. 🇺🇸🇺🇦 pic.twitter.com/ZyC8eo9q2G — The White House (@WhiteHouse) October 17, 2025

टॉमहॉक मिल जाने से उनके हमले की रेंज बढ़ जाएगी और रूस के कई हिस्से उनके निशाने में आ जाएंगे। इसलिए जेलेंस्की इस मिसाइल के लिए उत्सुक थे। हालांकि ट्रंप के फैसले ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है। इसके चलते यूक्रेन अब अपने वैकल्पिक हथियारों और ड्रोन ताकत को बेहतर करने पर जोर दे रहा है।

क्यों जरूरी है टॉमहॉक मिसाइल?

टॉमहॉक एक लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइल है। इसमें जीपीएस, इन्फ़्रारेड कैमरा और टर्बो-जेट इंजन होता है। इसे समुद्र से दागा जाता है और यह बहुत नीचे उड़ते हुए लक्ष्य तक पहुँचती है। कुछ प्रकारों में परमाणु वारहेड भी लगाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गाजा में शांति के बीच यमन से नया संकट, तेल से भरे जहाज में लगी आग, मची चीख-पुकार

एक टॉमहॉक की लंबाई करीब 6.1 मीटर और वजन लगभग 1510 किलोग्राम होता है। इसकी रफ्तार लगभग 550 मील प्रति घंटे है और रेंज 2500 किलोमीटर से अधिक हो सकती है। कीमत करीब 1.3 मिलियन डॉलर बताई जाती है।

Trump refuses tomahawk missiles to ukraine disappoints zelensky

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 18, 2025 | 09:04 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Russia-Ukaraine War
  • Volodymyr Zelensky

सम्बंधित ख़बरें

1

ट्रंप-पुतिन के इस कदम से डरा यूक्रेन, जेलेंस्की ने हड़बड़ी में बुलाई 30 देशों की हाई-लेवल मीटिंग

2

10 करोड़ दो नागरिकता लो…ट्रंप ने लाॅन्च किया गोल्ड कार्ड, इमिग्रेशन पर दिया चौंकाने वाला बयान

3

भारत पर टैरिफ से भड़की अमेरिकी नेता, राष्ट्रपति ट्रंप को दे डाली चेतावनी, कहा- ऐसा किया तो…

4

ट्रंप ने कर ही दिया जंग का ऐलान! ‘दुश्मन’ के जहाज पर हेलीकॉप्टर से उतरी US फौज, कब्जे का VIDEO वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.