डोनाल्ड ट्रंप, जोहरान ममदानी (फोटो- सोशल मीडिया)
न्यूयॉर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ट्रंप लगातार ममदानी पर हमला बोल रहे हैं और हाल ही में उन्हें ‘कम्युनिस्ट’ कहकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप के बयान से चुनावी माहौल और गरमाता जा रहा है।
अमेरिकी राजनीति में “कम्युनिस्ट” कहलाना एक गंभीर आरोप माना जाता है, जिसका संबंध पूर्व में शीत युद्ध और सोवियत संघ के इतिहास से जुड़ा है। ममदानी खुद को लोकतांत्रिक समाजवादी कहते हैं, लेकिन ट्रंप समेत कई आलोचक उन्हें बार-बार कम्युनिस्ट बताकर निशाना बनाते हैं, जो अमेरिकी राजनीतिक संबंध में उनकी छवि को बदनाम करने की कोशिश नजर आती है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में ममदानी को निशाना बनाते हुए कहा कि वह एक कम्युनिस्ट हैं। ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि यह न्यूयॉर्क के लिए बहुत खराब होगा। मैं नहीं मानता कि वह जीत पाएंगे। यह अकल्पनीय है। लेकिन वह एक पक्के कम्युनिस्ट हैं, और शायद खुद भी इसे मानते हैं। अगर वह जीतते हैं और मैं राष्ट्रपति हूं, तो उन्हें सही काम करना होगा।”
.@POTUS on Zohran Mamdani: “He’s a communist. I think it’s very bad for New York… but let’s say this: if he does get in, I’m going to be president and he’s going to have to do the right thing…” pic.twitter.com/YQaum1L9q5 — Rapid Response 47 (@RapidResponse47) June 29, 2025
जोहरान ममदानी भारतीय मूल के मुस्लिम हैं, जिनका संबंध गुजरात से है। उनके पिता का परिवार आजादी से पहले यूगांडा में बस गया था। इसके बाद 1970 के दशक में उनका परिवार अमेरिका शिफ्ट हो गया था। ममदानी अगर चुनाव जीतते हैं तो वे इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय और मुस्लिम कैंडिडेट होंगे। न्यूयॉर्क में मेयर चुनाव इस साल नवंबर में होना तय है।
ट्रंप का दावा फेल! ईरान जल्द बनाएगा परमाणु बम? IAEA की चेतावनी से मचा हड़कंप
ट्रंप का ममदानी का विरोध करने को लेकर कई कारण हैं। पहला, वह उनकी विरोधी डेमोक्रेटिक के उम्मीदवार हैं। इसके अलावा, ममदानी अपनी रैलियों में ट्रंप की नीतियों के विरुद्ध वादे कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो न्यूयॉर्क शहर में इमिग्रेशन और कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) को काम नहीं करने देंगे।