Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यह शर्मिंदगी भरा लेकिन…व्हाइट हाउस में बर्गर मंगाने पर Trump का अजीबोगरीब बयान, कहा- राजनीति के लिए जरूरी

Donald Trump ने ओवल ऑफिस में बर्गर मंगवाकर अपनी 'टिप पर कोई टैक्स नहीं' नीति का जश्न मनाया। हालांकि, उन्होंने इस पूरे प्रचार स्टंट को थोड़ा "शर्मिंदगी भरा" और "अजीब" भी बताया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 19, 2026 | 01:38 PM

डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Donald Trump Burger Video: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ओवल ऑफिस में बर्गर मंगवाया, और इस पर एक बयान दिया है जिसने राजनीति और मीडिया में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने यह कदम ‘टिप पर कोई टैक्स नहीं’ नीति के एक साल पूरे होने के मौके पर उठाया था, और इसके बाद उन्होंने इस घटना को लेकर कुछ दिलचस्प बातें कहीं।

लास वेगास में एक रैली के दौरान, ट्रंप ने कहा, “हम राजनीति में ये सब करते हैं। यह थोड़ा-सा शर्मिंदगी भरा है, लेकिन हम ऐसे काम करते हैं और आपको इसका फायदा भी होता है।” उनके मुताबिक, राजनीति में कभी-कभी ऐसी अजीब या शर्मिंदगी भरी चीजें करनी पड़ती हैं, जो दिखावे के लिए होती हैं, लेकिन अंततः इससे जनता को फायदा होता है।

महिला ने किया था डिलीवर किया था बर्गर

यह घटना उस समय की है जब ऑनलाइन डिलीवरी सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी ‘डोरडैश’ के जरिए शैरोन सिमंस नाम की महिला ने व्हाइट हाउस में बर्गर और फ्राइज के दो बैग भेजे थे। व्हाइट हाउस ने यह भी बताया कि ‘टिप पर कोई टैक्स नहीं’ नीति के चलते सिमंस ने 11,000 अमेरिकी डॉलर की बचत की थी। डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरे प्रचार कदम को थोड़ी ‘अजीब’ करार दिया, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि यह कदम जनता को फायदा पहुंचाने के लिए था।

सम्बंधित ख़बरें

होर्मुज में फंसा तेल से लदा बांग्लादेशी जहाज…ढाका में हाहाकार, घंटो इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा पेट्रोल

 Iran War का दुनिया पर भारी असर: 50 दिन में 50 अरब डॉलर का Crude Oil हुआ स्वाहा, महंगाई का बड़ा खतरा

होर्मुज संकट में अकेला पड़ा US…फ्रांस-जर्मनी की ना से भड़के ट्रंप, इजरायल को बताया सबसे वफादार दोस्त

Italy में गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीयों की निर्मम हत्या, कार में फरार हुआ अज्ञात भारतीय हमलावर

HAPPENING NOW… 👀🍟💰 pic.twitter.com/oKFBan7AGF — The White House (@WhiteHouse) April 13, 2026

इसके बाद ट्रंप ने 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान की एक और घटना का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने एक सुरक्षा जैकेट पहनकर और कचरा ट्रक में चढ़कर प्रचार किया था। इस घटना को लेकर उन्होंने कहा, “वे (प्रचार टीम) कभी-कभी ऐसे अजीबो-गरीब विचार लेकर आते हैं, जैसे कूड़ा ढोने वाले ट्रक में चढ़ने का विचार।”

सोशल मीडिया पर होने लगी चर्चा

इस बर्गर मंगवाने की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ लोग इसे ट्रंप के प्रचार का हिस्सा मानते हैं, जबकि अन्य इस पर आलोचना कर रहे हैं। खासकर, शैरोन सिमंस के बारे में यह जानकारी सामने आई कि वह पिछले साल जुलाई में कांग्रेस के समक्ष ‘टिप पर टैक्स नहीं’ नीति का समर्थन करने वाली गवाही दे चुकी थीं, और फिर अचानक एक दिन के लिए ‘डोर डैश’ ड्राइवर बनीं।

यह भी पढ़ें- होर्मुज संकट में अकेला पड़ा US…फ्रांस-जर्मनी की ना से भड़के ट्रंप, इजरायल को बताया सबसे वफादार दोस्त

‘डोर डैश’ के प्रवक्ता जूलियन क्रॉली ने इस पूरे घटनाक्रम को ‘टिप पर टैक्स नहीं’ नीति के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बताया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह कदम एक प्रचारात्मक प्रयास था।

Trump on viral burger delivery video doordash incident embarrassing reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 01:38 PM

Topics:  

  • America
  • America News
  • Donald Trump
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.