Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप ने जेलेंस्की के बाद पुतिन को धमकाया! युद्ध समाप्त करने में सुपरपॉवर हो रहा फेल, अमेरिका उठाएगा ये कदम

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच संघर्षविराम को लेकर किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाने के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को निराशा व्यक्त की।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 31, 2025 | 01:03 PM

डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: रूस और यूक्रेन के बीच संघर्षविराम को लेकर किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाने के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को निराशा व्यक्त की और युद्ध को समाप्त करने की अपनी पहल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एवं यूक्रेन के उनके समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की के रुख को लेकर उन पर निशाना साधा।

ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने (संघर्षविराम की दिशा में) काफी प्रगति की है” और स्वीकार किया कि दोनों नेताओं के बीच ‘‘काफी कटुता है”। यह एक नया संकेत है कि बातचीत से ट्रंप तत्काल हल नहीं निकाल सकते जिसका उन्होंने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान वादा किया था।

ट्रंप ने व्यक्त की निराशा

ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने निजी क्लब ‘मार-ए-लागो’ में सुबह ‘एनबीसी न्यूज’ के साथ एक साक्षात्कार के दौरान असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह जेलेंस्की की विश्वसनीयता पर पुतिन द्वारा सवाल उठाए जाने से ‘‘क्षुब्ध और खिन्न” हैं। रूसी नेता ने हाल में कहा कि जेलेंस्की के पास शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं है और सुझाव दिया था कि यूक्रेन को बाहरी शासन की जरूरत है।

ट्रंप ने कहा कि वह रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के संबंध में विचार करेंगे। रूस पहले से ही भारी वित्तीय दंड का सामना कर रहा है और अपने तेल निर्यात को कम करने के लिए शुल्क का उपयोग कर रहा है। ऐसा बेहद कम देखने को मिलता है कि जब ट्रंप, पुतिन की आलोचना करते हैं और उन्होंने पहले खुद ही जेलेंस्की की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया था।

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

जेलेंस्की को चुनाव कराना चाहिए

ट्रंप ने कहा तीन साल पहले शुरू हुए युद्ध का कारण यूक्रेन है और इस बात पर जोर दिया था कि जेलेंस्की को चुनाव कराना चाहिए, भले ही यूक्रेन के संविधान के तहत मार्शल लॉ के दौरान ऐसा करना अवैध है। रविवार शाम को ट्रंप ने पुतिन के प्रति अपनी नाराजगी को दोहराया, लेकिन कुछ हद तक अपने स्वर को नरम रखा। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Trump issues warning to putin end ukraine war or face

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2025 | 01:03 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Vladimir Putin
  • Volodymyr Zelensky

सम्बंधित ख़बरें

1

‘भारत शांति के साथ…’, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, ट्रंप के गाजा प्लान पर खुला समर्थन

2

मेलानिया ट्रंप के AI अवतार ने काटा बवाल, राष्ट्रपति ने भी लुटाया प्यार, ट्रेंड करने लगा $MELANIA

3

’48 घंटे और फिर…’, ट्रंप के सब्र ने दिया जवाब, गाजा पर हमास को दे दी आखिरी चेतावनी.

4

गाजा प्लान पर पाकिस्तान ने मारी पलटी, ट्रंप को दिया धोखा, कहा- मुस्लिम देशों का प्रस्ताव नहीं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.