ट्रंप ने फिर दिया अल्टीमेटम, बोले- ईरान के पास परमाणु सौदे का है दूसरा मौका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान से अपने परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण रखने का आग्रह किया है। ट्रंप ने ईरान को सलाह देते हुए कहा कि उसे इस मुद्दे पर जल्दी से जल्दी समझौता करना चाहिए।
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान के पास परमाणु सौदे का है दूसरा मौका, फोटो (सो.सोशल माडिया)
वांशिगटन: इजरायल द्वारा ईरान पर हमले जारी रखने की घोषणा के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के लिए जल्द से जल्द समझौते पर हस्ताक्षर करे। उन्होंने मध्य पूर्व में चल रहे इस संवेदनशील दौर को ईरानी नेतृत्व के लिए एक ‘नया मौका’ बताया, ताकि भविष्य में होने वाली विनाशकारी स्थितियों से बचा जा सके। इसके साथ ही, ट्रंप ने इजरायल-ईरान तनाव के मद्देनजर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म करने तक उनके हमले जारी रहेंगे। इस बीच, अमेरिकी प्रशासन (व्हाइट हाउस) ने यह स्पष्ट किया कि इन हमलों में उसकी कोई भूमिका नहीं है। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि इजरायल ने अमेरिका द्वारा उपलब्ध कराए गए आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए ईरान के नातांज स्थित प्रमुख परमाणु संवर्धन केंद्र, उसके बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया है।
कल्पना से कहीं अधिक गंभीर हो सकती स्थिति
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर एक पोस्ट में ईरानी नेताओं को दी गई अपनी चेतावनी को दोहराया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ईरानी अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया था कि “स्थिति उनकी कल्पना से कहीं अधिक गंभीर हो सकती है।”
सम्बंधित ख़बरें
जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
PM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत
I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
‘अगर इजरायल का साथ दिया तो नेस्तनाबूद होंगे सैन्य ठिकाने’, ईरान ने दी पश्चिमी देशों को खुली धमकी
ट्रंप ने आगे अमेरिकी सैन्य शक्ति का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका दुनिया की सबसे उन्नत और घातक सैन्य तकनीक विकसित करता है। उन्होंने विशेष रूप से इजरायल का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका ने उन्हें बड़ी मात्रा में आधुनिक हथियार दिए हैं, और इजरायली सेना उनका प्रभावी ढंग से उपयोग करना जानती है।
अमेरिका के दो अधिकारियों ने गोपनीयता की शर्त पर जानकारी दी कि इजरायल द्वारा हमले किए जाने के बाद, अमेरिका पश्चिम एशिया में अपने युद्धपोतों और अन्य सैन्य उपकरणों को तैनात कर रहा है। यह कदम ईरान (तेहरान) की ओर से संभावित जवाबी कार्रवाई से निपटने के लिए उठाया जा रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
