सांस लेने की जगह बना रहा हूं…ट्रंप का दावा- थम जाएगी Israel-Lebanon की जंग, 34 साल बाद कल होगी शांति वार्ता
Donald Trump ने दावा किया है 34 साल बाद पहली बार Israel-Lebanon के बीच शुरू होगी सीधी शांति वार्ता। शुक्रवार को होने वाली इस बैठक से मध्य पूर्व में युद्ध थमने की उम्मीद जगी है।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Israel-Lebanon Peace Talks: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद पहली बार सीधी शांति वार्ता शुरू होने जा रही है। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “मैं इजरायल और लेबनान के बीच कुछ राहत और बातचीत की गुंजाइश बनाने की कोशिश कर रहा हूं। दोनों देशों के नेताओं के बीच करीब 34 साल से बातचीत नहीं हुई है, जो बहुत लंबा समय है। अब यह वार्ता कल होने वाली है, जो एक सकारात्मक संकेत है।
डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, इजरायल और लेबनान के नेताओं के बीच लगभग तीन दशकों से कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है, लेकिन अब यह वार्ता शुक्रवार को होने की संभावना है। उन्होंने इसे “अच्छा संकेत” बताते हुए कहा कि इससे मध्य पूर्व में शांति की दिशा में नई उम्मीद पैदा हो सकती है।
इजरायल-लेबनान के रिश्ते तनावपूर्ण
यदि यह वार्ता आगे बढ़ती है, तो इजरायल और लेबनान के बीच लंबे समय से जारी तनाव में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल दोनों देशों के बीच हालात काफी तनावपूर्ण हैं, जहां इजरायली सेना इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) लगातार दक्षिणी लेबनान में कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर हिजबुल्लाह की ओर से भी इजरायल पर जवाबी रॉकेट हमले किए जा रहे हैं, जिससे सीमा क्षेत्र में स्थिति लगातार अस्थिर बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
RCB फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका! चैंपियन बनते ही इस स्टार खिलाड़ी पर लगा बैन, फाइनल मैच में किया था ‘कांड’
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
‘वो कुल्हाड़ी पार्टी…’, चंद्रबाबू नायडू का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- मौजूदा सरकार ने निभाया अपना वादा
इस पूरे घटनाक्रम के बीच क्षेत्रीय कूटनीतिक प्रयास भी तेज हो गए हैं। इससे पहले ईरान और अमेरिका के बीच अस्थायी संघर्षविराम को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन इजरायल-लेबनान मुद्दे को उस समझौते से अलग रखा गया। ईरान ने इस स्थिति को संघर्षविराम का उल्लंघन बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
इस्लामाबाद में ही होगी दूसरे दौर की वार्ता
रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत हुई थी, लेकिन वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। अब एक बार फिर नई वार्ता की संभावना जताई जा रही है, जिसमें पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है और बातचीत को एक नए ढांचे में आगे बढ़ाने की कोशिश हो रही है।
यह भी पढ़ें- Iran में अभी भी फंसे हैं 15 कश्मीरी छात्र, पीड़ित परिवार सुरक्षित वापसी के लिए लगा रहे हैं गुहार
इजरायल-लेबनान वार्ता और ईरान-अमेरिका तनाव के बीच यह कूटनीतिक गतिविधियां क्षेत्रीय शांति की दिशा में एक संभावित मोड़ के रूप में देखी जा रही हैं, हालांकि जमीनी स्तर पर हालात अभी भी पूरी तरह स्थिर नहीं हुए हैं।
Frequently Asked Questions
-
Que: इजरायल-लेबनान वार्ता को लेकर ट्रंप का दावा क्या है?
Ans: ट्रंप के अनुसार, इजरायल और लेबनान के बीच दशकों बाद सीधी बातचीत फिर शुरू होने जा रही है। इसे उन्होंने क्षेत्रीय शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
-
Que: इस प्रस्तावित वार्ता की सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
Ans: सबसे बड़ी चुनौती सीमा पर जारी तनाव, सैन्य गतिविधियां और हिजबुल्लाह-इजरायल के बीच लगातार संघर्ष है, जो किसी भी समझौते को जटिल बना सकता है।
-
Que: क्या इस वार्ता से क्षेत्रीय तनाव कम हो सकता है?
Ans: अगर बातचीत सफल होती है तो तनाव कम होने की उम्मीद है, लेकिन जमीनी हालात अभी भी अस्थिर हैं क्योंकि सीमा पर सैन्य गतिविधियां और हमले जारी हैं।
