- Hindi News »
- World »
- Trump Gave A Final Warning To Hamas Saying Release All Israeli Hostages Or Else
ट्रंप ने दी हमास को आखिरी चेतावनी, बोले- ‘इजरायल के सभी बंधकों को रिहा करो वरना…’
Donald Trump Threaten Hamas: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों से मुलाकात की और इसके बाद हमास को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए कहा कि गाजा में बंदी बनाए गए सभी इजरायली नागरिकों..
- Written By: अमन उपाध्याय

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को अंतिम चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में कहा है कि गाजा में बंदी बनाए गए सभी इजरायली नागरिकों को तुरंत रिहा किया जाए, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस घोषणा से पहले व्हाइट हाउस ने जानकारी दी कि ट्रंप ने हमास के साथ सीधी बातचीत के लिए एक विशेष दूत भेजा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में हमास की कैद से रिहा हुए 8 बंधकों से मुलाकात की। इसके तुरंत बाद, उन्होंने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर हमास को कड़ी चेतावनी जारी की। ट्रंप ने कहा कि हमास को सभी बंधकों को तुरंत रिहा करे और जिन लोगों की हत्या की गई है, उनके शव भी तुरंत लौटाए। उन्होंने हमास को “बीमार और विकृत” करार देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो हमास का कोई भी सदस्य सुरक्षित नहीं रहेगा।
भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप ने इजरायल को हरसंभव समर्थन देने की बात भी कही और हमास के नेताओं को गाजा छोड़ने की सलाह दी। साथ ही, गाजा के लोगों से एक बेहतर भविष्य चुनने का आग्रह किया, लेकिन यह भी साफ कर दिया कि अगर बंधकों को रिहा नहीं किया गया, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ट्रंप ने इसे हमास के लिए आखिरी चेतावनी बताया और समझदारी से फैसला लेने को कहा।
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टरों की मदद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक, जानें ब्रिटिश डिप्टी PM ने एआई को क्यों बताया गेम-चेंजर
आसिम से लेंगे आजादी…शहबाज से लेंगे आजादी, इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक बवाल, इमरान समर्थकों ने किया विद्रोह
अमेरिका से एयरक्राफ्ट खरीदेगा ईरान! ट्रंप को खुश करने के लिए खामेनेई ने बनाया खास प्लान, इजरायल में हड़कंप
भारत के इन 3 बड़े दुश्मानों को मिला रहमान के शपथ ग्रहण का न्योता, PM मोदी नहीं होंगे शामिल, सामने आई वजह
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
नीति तोड़कर अमेरिका कर रहा बात
डोनाल्ड ट्रंप ने यह तीखी टिप्पणी ऐसे वक्त में की है जब अमेरिकी अधिकारी हमास के साथ बातचीत कर रहे हैं। इससे पहले, अमेरिका की लंबे समय से चली आ रही नीति थी कि वह सीधे तौर पर किसी आतंकवादी संगठन से संपर्क नहीं करेगा। यह बातचीत कतर की राजधानी दोहा में हो रही है। गौरतलब है कि साल 1997 में अमेरिका ने हमास को एक विदेशी आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया था। इसके बाद यह पहली बार है जब अमेरिका और हमास के बीच सीधी बातचीत हो रही है।
अभी भी इतने बंधक हैं मौजूद
इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, गाजा में अभी भी करीब 24 जीवित बंधक मौजूद हैं, जिनमें एक अमेरिकी नागरिक एडन अलेक्जेंडर भी शामिल है। इसके अलावा, कम से कम 35 अन्य बंधकों के शव भी गाजा में हैं। गौरतलब है कि इजरायल और हमास के बीच 15 महीने तक चले संघर्ष के बाद युद्धविराम हुआ था। इस दौरान हमास ने कई इजरायली बंधकों को रिहा किया, जबकि इजरायल ने भी कई फिलिस्तीनी कैदियों को जेल से छोड़ दिया। हालांकि, फिलहाल इजरायल और हमास के बीच यह युद्धविराम खतरे में नजर आ रहा है।
Trump gave a final warning to hamas saying release all israeli hostages or else
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पहले इंदौर, अब हरियाणा में गंदा पानी पीने से 12 लोगों की मौत, छांयसा गांव में छाया मातम
Feb 16, 2026 | 03:17 PMजम्मू में किसानों की हुंकार, 1965 और 71 की जंग के मुआवजे पर छिड़ा संग्राम; सरकार को दिया आखिरी अल्टीमेटम!
Feb 16, 2026 | 03:17 PMभिवंडी निजामपुर मनपा का बड़ा कदम, 90 एमएलडी गंदे पानी पर होगी वैज्ञानिक प्रक्रिया
Feb 16, 2026 | 03:17 PMसोलापुर में हिट-एंड-रन, तीन कॉलेज दोस्तों की मौके पर मौत, चालक फरार
Feb 16, 2026 | 03:16 PMडॉक्टरों की मदद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक, जानें ब्रिटिश डिप्टी PM ने एआई को क्यों बताया गेम-चेंजर
Feb 16, 2026 | 03:15 PMक्या जेल जाने के बाद माफ हो जाएगा राजपाल यादव का 9 करोड़ का कर्ज? जानिए क्या कहता है कानून
Feb 16, 2026 | 03:08 PMमुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की होगी मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल
Feb 16, 2026 | 03:07 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM













