टैरिफ के लिए लगाया फोन, तो बोले नोबेल दिलवाओ, नॉर्वे के मंत्री ने खोल दी डोनाल्ड ट्रंप की पोल
ट्रंप ने नॉर्वे के वित्त मंत्री से टैरिफ वार्ता के दौरान नोबेल शांति पुरस्कार की मांग की। कई देशों ने उन्हें शांति प्रयासों के लिए नोमिनेट किया है, लेकिन नोबेल समिति ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
Trump Nobel Peace Prize: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कई देश नामांकित कर चुके हैं। हालांकि वो खुद भी कई अलग-अलग मंचो से इसे लेकर बयान दे चुके हैं। इसी कड़ी में ट्रंप ने नॉर्वे के एक मंत्री से नोबेल दिए जाने की मांग कर दी। जबकि उस मंत्री ने उन्हें टैरिफ के मुद्दे पर बात करने के लिए फोन किया था।
इसका खुलासा नॉर्वे के प्रमुख व्यापारिक अखबार Dagens Næringsliv ने किया है। अखबार ने गुरूवार को बताया कि, नॉर्वे के वित्त मंत्री जेन्स स्टोलटेनबर्ग ओस्लो ने पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्यापार शुल्कों पर चर्चा के लिए फोन किया था। इस दौरान उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार का मुद्दा भी उठाया।
कई देशों कर चुके हैं मांग
डोनाल्ड ट्रंप के लिए इजराइल, पाकिस्तान और कंबोडिया सहित कई देशों में शांति वार्ताओं और समझौतों में भूमिका निभाने के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए उन्हें नामित किया गया है। ट्रंप खुद भी कह चुके हैं कि वह उस पुरस्कार के हकदार हैं, जो व्हाइट हाउस के उनके चार पूर्व राष्ट्रपतियों को मिल चुका है। हालांकि न तो व्हाइट हाउस, नॉर्वे का वित्त मंत्रालय और न ही नोबेल समिति ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दांव, शांति के लिए अब खुद ईरानी नेताओं से मिलने को तैयार, क्या टल जाएगा महायुद्ध?
ट्रंप का ‘LOCKED IN MODE’ एक्टिव: अब सिर्फ जीत होगी, कोई बहाना नहीं… व्हाइट हाउस के पोस्ट से मची खलबली
ट्रंप के टीम भेजने के ऐलान के बाद ईरान की ‘ना’, शांति वार्ता से पीछे हटा तेहरान; US को दी ‘करारे जवाब’ की धमकी
ईरान-अमेरिका में सुलह की कोशिश, पाक आर्मी चीफ मुनीर ने ट्रंप को किया फोन, होर्मुज ब्लॉकेड पर की ये बड़ी मांग
हर साल सैकड़ों नामांकनों में से विजेता का चयन नॉर्वे की संसद द्वारा नियुक्त नोबेल समिति करती है। इस समिति के पांच सदस्य अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार चुने जाते हैं और विजेताओं की घोषणा अक्टूबर में ओस्लो में होती है।
ट्रंप ने फोन कर मांगा नोबेल
जानकारी के मुताबिक, जब वित्त मंत्री जेन्स स्टोलटेनबर्ग ओस्लो की सड़कों पर टहल रहे थे, तभी ट्रंप का फोन आया। अखबार के अनुसार, “वह नोबेल पुरस्कार चाहते थे और शुल्कों पर भी चर्चा करना चाहते थे।” यह पहला मौका नहीं था जब ट्रंप ने नाटो के पूर्व महासचिव स्टोलटेनबर्ग के साथ नोबेल पुरस्कार का मुद्दा उठाया हो।
यह भी पढ़ें: जैसा मियां-वैसी बीवी, जो बाइडन के बेटे हंटर के बयान पर भड़की ट्रंप की पत्नी, दे डाली ये धमकी
स्टोलटेनबर्ग ने बताया कि यह बातचीत नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास स्टोएरे और ट्रंप के बीच व्यापार व आर्थिक सहयोग पर संभावित चर्चा से पहले हुई थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार का जिक्र किया, तो उन्होंने कहा, “मैं बातचीत की सामग्री पर अधिक जानकारी नहीं दूँगा।”
