‘ज्यादा दिन तक कुर्सी पर नहीं रहेंगे मैक्रों…’, फ्रांस में तख्तापलट करने वाले हैं ट्रंप! मंच से दिया हिंट
G7 Emergency Meeting: डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्रों द्वारा बुलाई गई G-7 आपात बैठक में शामिल होने से इनकार किया, जिससे ग्रीनलैंड और टैरिफ मुद्दों पर अमेरिका-यूरोप तनाव और बढ़ गया।
- Written By: अक्षय साहू
ट्रंप पेरिस में होने वाली G7 की इमरजेंसी मीटिंग में शामिल नहीं होंगे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Slams on Emmanuel Macron: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को एक बड़ा कूटनीतिक झटका दिया है। इस सप्ताह फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने पेरिस में यूरोपीय नेताओं के साथ G-7 की एक आपातकालीन बैठक बुलाने की घोषणा की थी। इस बैठक का उद्देश्य ग्रीनलैंड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की कथित कोशिशों और अमेरिका द्वारा लगाए जा रहे टैरिफ के कारण यूरोप और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर चर्चा करना था।
हालांकि अब यह स्पष्ट हो गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने मंगलवार को अपना दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने के मौके पर मीडिया से बात करते हुए इसका खुलासा किया। ट्रंप ने कहा कि वह मैक्रों द्वारा बुलाई गई इस बैठक में भाग नहीं लेंगे। ट्रंप ने इसके पीछे कारण बताते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि मैक्रों लंबे समय तक फ्रांस का नेतृत्व करेंगे।
ग्रीनलैंड को लेकर दोनों के बीच तनाव
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ग्रीनलैंड से जुड़े प्रस्तावित टैरिफ और अन्य व्यापारिक नीतियों को लेकर यूरोपीय सहयोगियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसी सप्ताह ट्रंप स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने वाले हैं, जहां इन मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
कुवैत सीमा पर इराक से बड़ा ड्रोन हमला: उत्तरी चौकियों को बनाया निशाना, क्या फिर मंडरा रहा है युद्ध का खतरा?
2030 तक अमेरिका को पछाड़ देगा चीन, परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा नया ‘सुपरपावर’
Mock Drill: पंजाब-राजस्थान में हाई-अलर्ट! कलेक्ट्रेट में 5 बम धमाके और ब्लैकआउट, प्रशासन ने ऐसे किया मुकाबला
बांग्लादेश में बड़ा आतंकी प्लान फेल, संसद भवन और सेना मुख्यालय समेत कई ठिकाने थे निशाने पर; हाई अलर्ट जारी
#WATCH यह पूछे जाने पर कि क्या वह पेरिस में G7 इमरजेंसी मीटिंग में शामिल होंगे, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “नहीं, मैं ऐसा नहीं करूंगा… क्योंकि इमैनुएल वहां ज़्यादा समय तक नहीं रहने वाले हैं और वहां कोई स्थिरता नहीं है…” (वीडियो सोर्स: द व्हाइट हाउस) pic.twitter.com/X1Feyi6PcL — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2026
इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और नाटो के महासचिव मार्क रुटे के साथ हुई निजी टेक्स्ट बातचीत को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर दिया था, जिससे कूटनीतिक हलकों में हलचल मच गई थी। ट्रंप ने यह भी बताया कि वह बुधवार को दावोस में एक अहम भाषण देंगे, जिसमें वे अपने प्रशासन की उपलब्धियों को प्रमुखता से सामने रखेंगे।
ट्रंप ने कहा कि बीते एक साल में उनकी सरकार ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतने कम समय में इतने बड़े परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऊर्जा और इमिग्रेशन जैसे मुद्दों पर अन्य देशों को अमेरिका के अनुभव से सीखने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: स्पेन में रेल हादसों का सिलसिला जारी: बार्सिलोना में दीवार गिरने से ट्रेन पटरी से उतरी, 15 घायल
फ्रांस को 200% प्रतिशत टैरिफ की धमकी
हालांकि ट्रंप और इमैनुएल मैक्रों के बीच विवाद केवल ग्रीनलैंड को लेकर ही नहीं है। हालही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने गाजा मे शांति स्थापित करने के लिए बोर्ड ऑफ पीस का गठन करने का ऐलान किया है। जिसमें उन्होंने फ्रांस को भी शामिल होने की अपील की थी। लेकिन फ्रांस ने इससे इनकार कर दिया। इससे डोनाल्ड ट्रंप इतना नाराज हो गए कि उन्होंने फ्रांस के कुछ उत्पादों पर 200 प्रतिशत की टैरिफ लगाने की चेतावनी दे दी।
