‘बहुत देर हो चुकी है…ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ नहीं रुकेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान का ऑफर
USA Reject Iran Offer: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान उनसे बातचीत करने को राजी था, लेकिन उन्होंने ईरान की इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया।
- Written By: सजल रघुवंशी
Donald Trump (AI GENERATED IMAGE)
US Iran Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया है कि ईरान उनसे बातचीत करने को राजी था, लेकिन उन्होंने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया। ट्रूथ की एक छोटी सी पोस्ट के जरिए ट्रंप ने यह बड़ा बयान दिया। वाशिंगटन पोस्ट के एक लेख को टैग करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति ने लिखा कि ईरान की सेना और लीडरशिप खत्म हो चुकी है और ईरान से बातचीत करने के लिए बहुत देर हो चुकी है।
दरअसल, वाशिंगटन पोस्ट के संपादकीय में ईरान पर हमला करने के ट्रंप के फैसले की तारीफ की गई थी। जिसके जवाब में ट्रंप ने अपनी प्रशंसा करते हुए लिखा कि ईरान का एयर डिफेंस, एयर फोर्स, नेवी और लीडरशिप खत्म हो चुकी है। वह बात करना चाहते हैं लेकिन मैंने कहा, “बहुत देर हो चुकी है”।
ईरानियों से सरकार गिराने की अपील- डोनाल्ड ट्रंप
गौरतलब है कि रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान के नेताओं के कहने पर उनसे बात करेंगे। इसके अलावा उन्होंने 28 फरवरी से शुरू किए इस हवाई स्ट्राइक को जारी रखा और ईरानियों से सरकार गिराने की अपील भी की लेकिन उनके आज के बयान के जरिए उन्होंने यह बता दिया कि वह बातचीत के लिए राजी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
मैं शांतिदूत, मैंने खुद रुकवाए आठ महायुद्ध, ट्रंप का दावा- ईरान के साथ ऐतिहासिक डील के बेहद करीब अमेरिका
होर्मुज तो खुल गया… लेकिन ट्रंप की चेतावनी ने बढ़ाई दुनिया में टेंशन, जानें अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा?
MAGA खेमे में बड़ी दरार: ट्रंप ने वफादार टकर कार्लसन को कहा ‘Low IQ’, ईरान नीति पर छिड़ी जुबानी जंग
एक-एक कर गायब हो रहे अमेरिकी वैज्ञानिक, आखिर क्या छुपा रहे हैं ट्रंप? UFO एंगल ने मचाई सनसनी
ईरान ने कही बड़ी बात
जहां एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप यह दावा कर रहे हैं कि ईरान ने उनसे बातचीत की गुहार लगाई तो वहीं दूसरी तरफ ईरान इससे साफतौर पर पल्ला झाड़ चुका है। ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने सोमवार को कहा कि शांति स्थापित करने को लेकर उनकी अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है। इसके अलावा पश्चिमी मीडिया में तेहरान की वॉशिंगटन से बातचीत के अनुरोध का दावा करने वाली रिपोर्ट को भी लारीजानी ने खारिज किया।
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट की जंग से बौखलाया पाकिस्तान, चीन की रिफाइनरी ठप; लेबनान में इजराइली सेना ने कब्जा किया
तेहरान को मिटाना चाहता है अमेरिका
28 फरवरी से अमेरिका और इजरायल ईरान पर सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। इस संघर्ष में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें ईरान के कई बड़े राजनीतिक और सैन्य अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। सोमवार को हुई डिपोर्टमेंट ऑफ वॉर की प्रेस ब्रीफिंग में यूएस डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ यह साफ कर चुके हैं कि अमेरिका का इरादा तेहरान की सुरक्षा बुनियादी ढांचे को नष्ट करना है। साथ ही उन्होंने बताया कि यूएस ईरान पर सटीक, व्यापक और निर्भीक ढंग से हमला कर रहा है।
