अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान; 41 दिनों की कामबंदी से मची अफरा-तफरी, ट्रंप ने जारी किया आदेश
US Airport Security Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हवाई अड्डों पर सुरक्षाकर्मियों की कमी और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए नेशनल इमरजेंसी घोषित किया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Trump National Emergency Airport: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के हवाई अड्डों पर पैदा हुए गंभीर संकट और सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ की घोषणा कर दी है। पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी (Shutdown) की वजह से देश के विमानन क्षेत्र में भारी हड़कंप मचा हुआ है जिससे निपटने के लिए ट्रंप ने एक बड़ा कार्यकारी आदेश जारी किया है।
बिना सैलरी काम कर रहे 50,000 कर्मचारी
इस संकट की मुख्य वजह होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) की फंडिंग को लेकर संसद में जारी गतिरोध है। इसके कारण TSA (परिवहन सुरक्षा प्रशासन) के लगभग 50,000 कर्मचारी पिछले सवा महीने से बिना किसी वेतन के काम करने को मजबूर थे। इस स्थिति के चलते भारी संख्या में अधिकारियों ने काम पर आना बंद कर दिया और 500 से अधिक कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है।
एयरपोर्ट्स पर 4-4 घंटे का इंतजार
कर्मचारियों की इस कमी का सीधा असर हवाई अड्डों के संचालन पर पड़ा है। न्यूयॉर्क के जेएफके (JFK) और अटलांटा जैसे व्यस्त एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए 4-4 घंटे तक लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति को ‘बुरे सपने’ जैसा बताते हुए ट्रंप ने अपनी शक्तियों का उपयोग कर सीधे सैलरी भुगतान का रास्ता साफ करने का दावा किया है।
सम्बंधित ख़बरें
सेशेल्स में PM मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ ने बटोरी सुर्खियां, गुजराती लोकनृत्य से गूंजा भारतीय संस्कृति का रंग
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
कांगो में इबोला ने मचाई तबाही; संक्रमितों की संख्या 1200 पार, नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
महज इतनी है सेशेल्स की आबादी! फिर भी PM मोदी के दौरे पर क्यों टिकी दुनिया की नजरें? जानें इसके पीछे का कारण?
ट्रंप का ‘टैक्स कट्स बिल’ वाला दांव
संसद से बजट पास न होने के बावजूद, ट्रंप प्रशासन पिछले साल साइन किए गए ‘टैक्स कट्स बिल’ के बचे हुए फंड का इस्तेमाल कर्मचारियों के वेतन के लिए कर सकता है। व्हाइट हाउस के सूत्रों और सीनेटर सुसान कोलिन्स के अनुसार, इस बिल में होमलैंड सिक्योरिटी के लिए कानूनी रूप से पैसा निकालने की गुंजाइश है हालांकि इस कदम को अदालत में चुनौती दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें:- ईरान का साइबर अटैक! FBI चीफ काश पटेल की ईमेल आईडी हैक, अमेरिकी सुरक्षा महकमे में मची खलबली
डेमोक्रेट्स पर फोड़ा ठीकरा
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पूरे संकट के लिए विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स जानबूझकर फंडिंग रोक रहे हैं ताकि उनकी ‘इमिग्रेशन पॉलिसी’ (प्रवास नीति) को कमजोर किया जा सके। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि डेमोक्रेट्स ने लापरवाही से एक असली राष्ट्रीय संकट पैदा किया है और वे देश की रक्षा के लिए कानून के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग कर रहे हैं।
