-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Comments On Kathryn Burgum While Explaining Doug Burgum Hire
कर्मचारी की पत्नी पर फिदा हुए ट्रंप…खुलेआम करने लगे फ्लर्ट, बोले- ‘सुंदर हो, इसलिए पति को दी नौकरी’
- Written By: अक्षय साहू
Donald Trump ने कहा कि उन्होंने डग बर्गम को इंटीरियर सेक्रेटरी इसलिए नियुक्त किया क्योंकि एक वीडियो में उनकी पत्नी की सुंदरता ने उन्हें प्रभावित किया। ट्रंप की इस बयान को लेकर आलोचना हो रही है।

डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Flirt With Kathryn Burgum: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने डग बर्गम को अमेरिका का इंटीरियर सेक्रेटरी इसलिए नियुक्त किया क्योंकि उनकी पत्नी उन्हें सुंदर लगीं। ट्रंप ने खुलकर बताया कि उन्होंने बर्गम की पत्नी कैथरीन को एक वीडियो में देखा, जिसमें वह घुड़सवारी कर रही थीं, और उन्हें इतना सुंदर लगा कि उन्होंने उनके पति को यह पद देने का फैसला किया। ट्रंप के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया में मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
ट्रंप यह टिप्पणी ओवल ऑफिस में ड्रग एडिक्शन से निपटने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करते समय की। इस दौरान डग बर्गम और उनकी पत्नी कैथरीन बर्गम भी वहां मौजूद थे। कार्यक्रम में कैथरीन ने नशे की लत से उबरने का अपना अनुभव साझा किया और ट्रंप की पहल का समर्थन किया।
कैथरीन को देखकर दी पति को नौकरी
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यह कपल पहली बार एक कैंपेन-स्टाइल वीडियो में देखा। उन्होंने बताया, “मैंने वीडियो में घोड़े पर सवार कैथरीन को देखा और कहा ‘ये कौन है?’ मैं उनके बारे में बात कर रहा था, उनके पति के बारे में नहीं। मैंने कहा, मैं उन्हें (कैथरीन के पति) नौकरी दूंगा, क्योंकि उनके साथ एक ऐसी पत्नी है, जो अपने आप में बड़ी तारीफ है।”
सम्बंधित ख़बरें
स्टेडियम में बम और हाथ में राइफल! मेसी-रोनाल्डो पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया रिपोर्ट लीक होने से मचा हड़कंप
मोदी के हर फैसले में ट्रंप का दखल…अमेरिकी सीनेट के एक बिल से भारत में मचा हड़कंप! केजरीवाल ने पूछे तीखे सवाल
Hormuz Strait के पास मर्चेंट जहाज पर हमले के बाद इंजन रूम में आग लगने से हड़कंप
ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने अमेरिका-इजरायल को चेताया, कहा- न पीछे हटेंगे और न सिर झुकाएंगे
इसके बाद ट्रंप ने डग बर्गम के करियर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि बर्गम एक सफल कारोबारी और दो बार नॉर्थ डकोटा के गवर्नर रह चुके हैं। ट्रंप बार-बार यह कहते रहे कि बर्गम की सफलता में उनकी पत्नी की भूमिका अहम रही है।
ट्रंप के बयान पर मचा बवाल
ट्रंप ने कहा, “ये एक बेहतरीन जोड़ी है, अद्भुत जोड़ी। उनकी बड़ी सफलता में कैथरीन का बहुत बड़ा हिस्सा है। बर्गम ने नॉर्थ डकोटा में शानदार काम किया है, लेकिन इसमें उनकी पत्नी ने भी अहम भूमिका निभाई।”
यह भी पढ़ें: तेहरान में जंग की तैयारी तेज…मेट्रो स्टेशनों को बंकर में तब्दील कर रहा ईरान, रूस ने भी समेटा बोरिया-बिस्तर
हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप की इस टिप्पणी पर आलोचना शुरू हो गई है। आलोचकों ने कहा कि किसी की पत्नी को देखकर किसी को सरकारी पद देना उचित नहीं है। वहीं, कुछ समर्थक इसे केवल तारीफ मान रहे हैं। ट्रंप का महिलाओं को लेकर ऐसा बयान देने का रिकॉर्ड रहा है, जिसमें अक्सर योग्यता के बजाय रूप-रंग पर जोर दिया जाता रहा है।
Trump comments on kathryn burgum while explaining doug burgum hire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














