अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

शहबाज ने लिखा 'नोबेल' पत्र...मैंने रूकवाए हैं 8 युद्ध, फिर जगा ट्रंप का नोबेल प्रेम, टैरिफ को दिया क्रेडिट

Trump on Operation Sindoor: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पिछले भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को रूकवाने का दावा किया है। उन्होंने इसे अपनी बड़ी कूटनीतिक जीत बताया है।

अक्षय साहू

Trump on India-Pakistan Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम के बाद हुए सैन्य संघर्ष को जल्द ही एक साल पूरे होने वाले हैं। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने फिर से दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष उन्होंने रुकवाया था। उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते, तो लाखों लोगों की जान चली जाती।

हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क में अपने ऑफिस में मीडिया से बात की। इस दौरान ट्रंप ने फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का दावा करते हुए अपनी पीठ थपथपाई। ट्रंप ने दोहराया कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में अब तक आठ युद्ध रुकवाए हैं, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच लगभग शुरू होने वाला युद्ध भी शामिल है।

शहबाज शरीफ ने किया था धन्यवाद

इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि सीजफायर के बाद जब उनकी बात पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से हुई थी, तब उन्होंने सीजफायर के लिए ट्रंप का धन्यवाद दिया था। साथ ही कहा था कि अगर ट्रंप युद्धविराम नहीं करवाते, तो लाखों लोगों की जान चली जाती।अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए हैं। हर बार उन्होंने मुझे धन्यवाद पत्र भेजा और नोबेल के लिए मेरे नाम की चिट्ठियां लिखीं। भारत के मामले में भी मैंने यही किया।पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा था कि मैंने 30 से 50 मिलियन लोगों की जान बचाई, पर यह उससे ज्यादा भी हो सकता था। दो परमाणु शक्तियां एक-दूसरे के खिलाफ जंग की तैयारी कर रही थीं। भारत और पाकिस्तान के संघर्ष के दौरान 11 प्लेन गिरे। मैंने यह मामला दोनों देशों को व्यापार समाप्त करने की धमकी देकर और टैरिफ का डर दिखाकर सुलझाया।

समाप्त हो चुकी है ईरान की सैन्य क्षमता

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान युद्ध पर बात करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना के हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को लगभग खत्म कर दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नौसेना दफ्न हो चुकी है और वायुसेना को भी हमने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास अब इतनी क्षमता नहीं बची है कि वह परमाणु बम बना सके।

युद्ध नहीं शांति चाहता हैं अमेरिका: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को शांतिवादी बताते हुए कहा कि वे युद्ध नहीं, बल्कि शांति के पक्षधर हैं। उन्होंने ईरान पर हमले को जंग की जगह सैन्य ऑपरेशन बताया। उन्होंने दावा किया कि ईरान अब डील करने के लिए तैयार है, क्योंकि सैन्य कार्रवाई में ईरान की सैन्य क्षमता और परमाणु कार्यक्रम बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज