अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Trump Board of Peace Event: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दक्षिण एशिया के दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने का श्रेय लिया है। ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के एक कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने दावा किया कि उनकी कूटनीतिक दखलअंदाजी और आर्थिक धमकियों के कारण ही इन दोनों देशों के बीच एक बड़ा युद्ध टल सका।
ट्रंप ने कार्यक्रम में बताया कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चरम पर था तब दोनों देशों के विमान (जेट) गिराए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि जंग जोरों पर थी। प्लेन गिराए जा रहे थे। 11 जेट गिराए गए, जो बहुत महंगे थे। ट्रंप के अनुसार, दोनों पक्ष लड़ना चाहते थे लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तानी पीएम से फोन पर बात कर उन्हें चेतावनी दी।
युद्ध रोकने के अपने तरीके का खुलासा करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों को व्यापारिक चोट पहुंचाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे कहा कि अगर तुम लोग इसे सुलझा नहीं पाए तो मैं तुम दोनों के साथ ट्रेड डील नहीं करूंगा। ट्रंप ने आगे दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों पर 200 परसेंट टैरिफ लगाने की धमकी दी जिसके बाद अचानक समझौता हो गया और युद्ध रुक गया।
#WATCH | At the Board of Peace Event, US President Donald Trump says, "…He (Pakistani PM) said in front of our Chief of Staff that President Trump saved 25 million lives when he stopped the war between us and India…That war was raging. Planes were being shot down. And I got… pic.twitter.com/pm5eT7xjz3 — ANI (@ANI) February 19, 2026
ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाकर करीब 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई है। ट्रंप ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह उन्हें बहुत अच्छे से जानते हैं और जब बहुत सारा पैसा खोने की बात आई तो दोनों देशों ने लड़ाई न करने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान की नई ‘नापाक’ साजिश! लश्कर-ए-तैयबा महिलाओं के लिए खोल रहा 2 ट्रेनिंग सेंटर; हाई अलर्ट पर एजेंसियां
इसी कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने वैश्विक शांति के लिए एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका यूनाइटेड स्टेट्स बोर्ड ऑफ पीस को 10 बिलियन (10 अरब डॉलर) का योगदान देने जा रहा है। ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि वे संयुक्त राष्ट्र (UN) के साथ मिलकर काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि यूएन की सुविधाएं और आर्थिक स्थिति बेहतर हो ताकि वह और भी मजबूत बने।