- Hindi News »
- World »
- Trump Chinese Students Visa Cancellation Announcement
ट्रंप का चीनी छात्रों पर ‘स्ट्राइक’, चुन-चुनकर वीजा रद्द करने का ऐलान, मचा हड़कंप
विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यह घोषणा की है कि अब चीनी छात्रों के वीजा आक्रामक ढंग से रद्द किए जाएंगे। इस फैसले के चलते शैक्षणिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
- Written By: अमन उपाध्याय

ट्रंप का चीनी छात्रों पर 'स्ट्राइक', (डिजाइन फोटो)
वांंशिगटन: अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने चीन के छात्रों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने घोषणा की है कि अब चीनी छात्रों के वीजा आक्रामक तरीके से रद्द किए जाएंगे। इस निर्णय से शिक्षा जगत में हलचल मच गई है, क्योंकि यह अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हज़ारों विदेशी छात्रों पर सीधा असर डाल सकता है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को बताया कि सरकार चीनी छात्रों के वीजा को सख्ती से रद्द करेगी। यह विशेष रूप से उन छात्रों पर लागू होगा जिनका संबंध चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से है या जो अमेरिका के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
वीजा नियमों में बदलाव
रुबियो ने कहा कि इस कदम के लिए विदेश मंत्रालय होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के साथ सहयोग करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे चलकर चीन और हांगकांग से आने वाले वीजा आवेदन को कड़ी जांच के तहत रखा जाएगा और वीजा नियमों में बदलाव किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
यह भी पढ़ें- इजरायली हमले में हमास के सरगना के उड़े चीथड़े, नेतन्याहू ने भरी हुंकार
अमेरिका चीनी छात्रों के लिए एक प्रमुख जगह
बता दें कि पिछले पंद्रह वर्षों तक चीन विदेशी छात्रों का अमेरिका में अध्ययन करने का एक प्रमुख जगह रहा है। अमेरिका और चीन के बीच शैक्षिक सहयोग ने दोनों देशों के शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों को फायदा पहुंचाया है। हालांकि, हाल के वर्षों में अमेरिका ने चीन को एक तकनीकी प्रतिद्वंद्वी और संभावित खतरे के रूप में देखने लगा है।
स्क्रीनिंग को और सख्त करने की योजना
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेट डिपार्टमेंट ने दुनियाभर में अमेरिकी दूतावासों को नए स्टूडेंट वीजा अपॉइंटमेंट्स फिलहाल रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके पीछे सोशल मीडिया स्क्रीनिंग को और सख्त करने की योजना बताई जा रही है। पिछले हफ्ते ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को दाखिला देने की अनुमति भी रद्द कर दी थी,हालांकि, बाद में एक संघीय न्यायाधीश ने इस आदेश पर अमल करने पर रोक लगा दी। साथ ही, अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी ने भी संकेत दिया है कि प्रशासन अन्य विश्वविद्यालयों को भी इस नीति के तहत शामिल कर सकता है।
Trump chinese students visa cancellation announcement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
46 डिग्री की गर्मी में पेड़ से गिर पड़ा चमगादड़, वकीलों ने पानी पिलाकर बचाई जान; वीडियो वायरल
May 24, 2026 | 03:27 PMMI vs RR: मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, सूर्यवंशी करेंगे बल्लेबाजी, बुमराह टीम से बाहर
May 24, 2026 | 03:26 PMछत्रपति संभाजीनगर में सचखंड एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से पहुंची, भीषण गर्मी में यात्रियों को हुई भारी परेशानी
May 24, 2026 | 03:24 PMAkola: 3 करोड़ के राजस्व वाला ठेका 1.40 करोड़ में देने की तैयारी? स्थायी समिति ने रोकी निविदा
May 24, 2026 | 03:23 PMभोपाल की सड़कों पर PWD के SDO का महा-संकल्प, PM Modi की अपील पर छोड़ी सरकारी कार; अब साइकिल का कर रहे इस्तेमाल
May 24, 2026 | 03:23 PMChand Mera Dil Collection: लक्ष्य-अनन्या की चांद मेरा दिल पड़ी कमजोर, कम कमाई से बढ़ी मेकर्स की टेंशन
May 24, 2026 | 03:18 PMनगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, यवतमाल में अतिक्रमण पर बुलडोजर, गोधनी मार्ग से 45 कब्जे हटाए
May 24, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














