Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट ने खोला राज, बताया भारत से क्यों नाराज है ट्रंप…

Trump Tariff: अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि भारत ने ट्रेड डील बातचीत को धीमा किया, जिससे ट्रंप नाराज हैं, और रूस से तेल खरीद को लेकर भारत की भूमिका पर भी सवाल उठाया।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Aug 01, 2025 | 07:15 AM

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Trump Tariff on India: अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया 25 फीसदी का रेसिप्रोकल टैरिफ आज से लागू हो गया। इसी बीच अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इसे लेकर बयान दिया है। बेसेंट ने कहा कि ट्रंप भारत से थोड़े नाराज है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने जानबूझकर ट्रेड डील को लेकर बातचीत को धीमा किया है।

स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि, बेसेंट ने CNBC से बातचीत में कहा, “भारत शुरुआत में बातचीत के लिए आगे आया था, लेकिन बाद में उसने प्रक्रिया को धीमा कर दिया, जिससे राष्ट्रपति और उनकी पूरी व्यापार टीम भारत से कुछ हद तक नाराज हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित तेल खरीदता है और उसे रिफाइन कर दूसरे देशों को निर्यात करता है, जो वैश्विक स्तर पर एक जिम्मेदार भूमिका के अनुरूप नहीं माना जा रहा।

चीन के साथ डील जल्द

वित्त मंत्री बेसेंट ने कहा कि, अमेरिका और चीन एक व्यापार समझौते के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे बीच समझौते की अच्छी संभावना है।” हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि चीन की ओर से कुछ तकनीकी पहलुओं पर अभी काम बाकी है। उन्होंने भरोसा जताया कि ये मुद्दे जल्द सुलझा लिए जाएंगे, लेकिन फिलहाल समझौता पूरी तरह से तय नहीं हुआ है।

भारत व्यापार के लिए मुश्किल देश

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार को लेकर भारत के नियमों की आलोचना की थी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा था कि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि भारत हमारा दोस्त है, लेकिन पिछले कई वर्षों से हमारे बीच व्यापार बहुत सीमित रहा है, क्योंकि भारत में टैरिफ बहुत ज्यादा है, दुनिया में सबसे ज्यादा। भारत में व्यापार से जुड़ी गैर-आर्थिक बाधाएं भी बेहद जटिल और अव्यवहारिक हैं।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के बयान से भड़का रूस, कहा- हमें हल्के में लेने की गलती…

साथ ही, भारत लंबे समय से अपने अधिकांश रक्षा उपकरण रूस से खरीदता रहा है, और वह चीन के साथ मिलकर रूस से ऊर्जा खरीदने वाले सबसे बड़े ग्राहकों में शामिल है। यह सब उस समय हो रहा है जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय रूस से यूक्रेन में जारी हिंसा रोकने की अपील कर रहा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए, 1 अगस्त से भारत पर 25% का आयात शुल्क लागू किया जाएगा, साथ ही एक अतिरिक्त दंडात्मक शुल्क भी लगाया जाएगा।

Trump angry over india trade deal says us finance minister

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2025 | 07:15 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Tariff War
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

Switzerland Club Fire: बार मालिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हादसे के बाद हम खाना-सोना भूल गए

2

कनाडा में 10 लाख भारतीयों पर मंडराया काला साया: वर्क परमिट खत्म होने से छिन सकता है लीगल स्टेटस

3

पाक की नई पैंतरेबाजी: Wagah Border पर भारत से होड़, बनाया 25,000 की क्षमता वाला एरिना और म्यूजियम

4

उस्मान हादी के लिए न्याय की मांग: बांग्लादेश में ‘इंकलाब मंच’ का मार्च फॉर जस्टिस शुरू

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.