-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Trudeau Threatens Trump With Biggest Trade War Before Taking Oath
शपथ से पहले ट्रंप को एक और टेंशन, ट्रूडो ने दे दी ‘युद्ध’ वाली धमकी! आगे क्या कदम उठाएगा अमेरिका
- Written By: अमन उपाध्याय
कनाडा और अमेरिका के रिश्तों में खटास आ गई है। ट्रंप ने कनाडा के राज्यों को अमेरिका में मिलाने की बात कही और साथ ही टैरिफ बढ़ाने की भी धमकी दी। उसके बाद कनाडा ने पलटवार करते हुए सबसे बड़े व्यापार युद्ध की धमकी दे दी है।

ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो, फोटोः ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत डेस्कः अमेरिका और कनाडा अच्छे पड़ोसी देश हैं, लेकिन ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद से उनके रिश्तों में खटास आ गई है। पहले ट्रंप ने कनाडा के राज्यों को अमेरिका में मिलाने की बात कही, जिससे विवाद बढ़ा। इसके जवाब में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप को कड़ी बात सुना दी। अब हालात और बिगड़ गए हैं, क्योंकि कनाडा के विदेश मंत्री ने ट्रंप को सीधी धमकी दे दी है।
कनाडाई विदेश मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रंप कनाडा के उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाते हैं, तो इसका असर सीधे अमेरिकी नागरिकों पर पड़ेगा। उन्होंने इसे “ट्रंप टैरिफ टैक्स” बताया। मंत्री ने कहा कि किसी भी व्यापार युद्ध की स्थिति में कनाडा कड़ा जवाब देगा।
25 प्रतिशत टैक्स लगाने की योजना
मिली जानकारी के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप, 20 जनवरी को शपथ लेने के बाद जैसे ही व्हाइट हाउस में आएंगे, वैसे वह अपने आर्थिक और विदेश नीति के तहत कनाडा से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत टैक्स लगाने की योजना बनाएंगे। यह टैक्स मेक्सिको, चीन और अन्य व्यापारिक साझेदारों पर भी लागू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
होगा सबसे बड़ा व्यापार युद्ध
कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि यह कनाडा और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा व्यापार युद्ध होगा। अगर अमेरिका ने अपनी धमकी को पूरा किया, तो हम तैयार हैं और उस पर दबाव डालेंगे। उन्होंने वाशिंगटन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर अमेरिका ने वाकई व्यापार युद्ध शुरू किया, तो कनाडा के पास कई उपाय होंगे, जिसका प्रभाव देखने को मिलेगा।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक सरकारी सूत्र ने एएफपी को बताया कि ओटावा (कनाडा) अमेरिकी उत्पादों पर अधिक शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है। इसमें स्टील, टॉयलेट और सिंक जैसे सिरेमिक सामान, कांच के बर्तन और संतरे का रस शामिल हैं। यह शुल्क टैरिफ के पहले चरण में बढ़ाया जा सकता है।
अमेरिकी नौकरियों को हो सकता है नुकसान
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उनका देश और लोग हमेशा सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका द्वारा प्रस्तावित टैरिफ से अमेरिकी नौकरियों को नुकसान हो सकता है, उपभोक्ताओं के लिए कीमतें बढ़ सकती हैं, और इससे पूरे महाद्वीप की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यदि व्यापार युद्ध हुआ तो कनाडा की जीडीपी पांच प्रतिशत तक घट सकती है, बेरोजगारी बढ़ सकती है और महंगाई में भी इजाफा हो सकता है।
Trudeau threatens trump with biggest trade war before taking oath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














