शुरू होने वाला है थर्ड वर्ल्ड वॉर? यूरोप के ये देश बना रहे बंकर, रिपोर्ट ने किया सनसनीखेज खुलासा
Europe News: दुनियाभर में युद्ध बढ़ रहे हैं और तीसरे विश्व युद्ध की आशंका बढ़ गई है। फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, पोलैंड जैसे कई यूरोपीय देशों ने युद्ध की तैयारियां तेज कर दी हैं।
- Written By: अक्षय साहू
बंकर बना रहे हैं यूरोपीय देश (फोटो- सोशल मीडिया)
Europe Preparing World War III: दुनियाभर के देशों में एक के बाद एक युद्ध शुरू हो रहे है। इसे देखते हुए लगा लग रहा है कि पुरी दुनिया में जल्द ही तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। इसके चलते कई यूरोपीय देशों में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। फ्रांसीसी मीडिया की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, पोलैंड, स्वीडन और नॉर्वे समेत कई देशों में युद्ध की तैयारियों को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।
ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, फ्रांस में अस्पतालों को युद्ध स्तर की तैयारी करने का आदेश दिया है, ताकि वे एक साथ सैकड़ों घायलों का इलाज कर सकें। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2026 तक तीसरे विश्व युद्ध की संभावना बढ़ रही है।
फ्रांस निभा सकता है अहम भूमिका
फ्रांसीसी अधिकारियों का मानना है कि युद्ध के दौरान फ्रांस घायलों के इलाज का प्रमुख केंद्र बन सकता है और यहां बड़ी संख्या में विदेशी घायल पहुंच सकते हैं। नाटो के आर्टिकल-5 के तहत यदि किसी सदस्य देश पर हमला होता है, तो सभी सदस्य देश युद्ध में शामिल होंगे। इसका मतलब यह है कि नाटो के 30 से अधिक देश रूस के खिलाफ मिलकर युद्ध कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
कतर ने रखी थी गैस प्लांट बंद करने की डील! ईरान के इनकार से बची दुनिया, जानें पूरा मामला
Indian Ship Attack: ओमान हमले में 4 भारतीयों की मौत की खबर झूठी? विदेश मंत्रालय ने बताई सच्चाई
फ्रांस-स्लोवाकिया के दौरे पर निकले PM मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; रक्षा साझेदारी पर रहेगा फोकस
नाटो के प्रमुख मार्क रूटे ने पहले ही चेतावनी दी है कि रूस और चीन तीसरे विश्व युद्ध को भड़काने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा था कि बीजिंग ताइवान पर कब्जा करने की योजना बना रहा है और रूस नाटो के कुछ देशों पर हमला कर सकता है, जिससे तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है।
यह भी पढ़ें: इधर दुनिया को ‘टैरिफ’ में उलझाए रहे ट्रंप…उधर बेटों ने डबल कर लिए पैसे, होश उड़ा देगा पाक कनेक्शन
तीसरा विश्व युद्ध कल्पना नहीं वास्तविक
वहीं, ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट में यह साफ किया गया है कि तीसरा विश्व युद्ध अब कल्पना नहीं, बल्कि एक वास्तविक संभावना बन चुका है। इसका असर यूरोप के सड़कों और अस्पतालों में भी देखा जा रहा है। स्वीडन और नॉर्वे जैसे देशों ने युद्ध के दौरान जीवन बिताने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें एक महीने के खाने-पीने और आवश्यक सामान को संभालकर रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, यूरोप की सेनाओं में भर्ती की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। पोलैंड, बाल्टिक और नार्डिक देशों में महिलाओं को भी सेना में शामिल किया जा रहा है।
