-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Soldier Loses Leg In Landmine Blast Thailand Cambodia Border Tensions Rise
थाईलैंड-कंबोडिया बॉर्डर पर धमाका, सैनिक का पैर उड़ा, सीमा पर हालात तनावपूर्ण
- Written By: अमन उपाध्याय
Thailand Cambodia border dispute: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा को लेकर तनाव और बढ़ गया है। सीमा पर एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक थाई सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद दोनों देशों ने अपने..

थाईलैंड-कंबोडिया बॉर्डर पर धमाका, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
बैंकॉक: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संबंध मई से ही तनावग्रस्त बने हुए हैं। इसकी शुरुआत उस समय हुई जब सीमा पर हुई एक सशस्त्र झड़प में कंबोडिया का एक सैनिक मारा गया। यह झड़प एक छोटे से विवादित क्षेत्र को लेकर हुई, जिस पर दोनों देशों का दावा है। इस घटना के बाद दोनों देशों में राष्ट्रवादी भावनाएं तेज़ हो गईं और हालात और भी गंभीर हो गए।
इसी विवाद के चलते 1 जुलाई को थाईलैंड की प्रधानमंत्री को सीमा विवाद के समाधान को लेकर नैतिकता से जुड़े आरोपों की जांच के लिए निलंबित कर दिया गया।
बारूदी सुरंग के फटने से तीन थाई सैनिक घायल
थाई सेना के अनुसार, बुधवार को उबोन रत्चाथानी प्रांत में एक बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ, जिसमें पांच सैनिक घायल हो गए, और एक जवान का पैर उड़ गया। वहीं, कंबोडिया का दावा है कि धमाका उसके प्रियह विहार प्रांत में हुआ। इससे पहले, पिछले सप्ताह भी एक विवादित क्षेत्र में बारूदी सुरंग के फटने से तीन थाई सैनिक घायल हुए थे, जिनमें से एक का पैर क्षतिग्रस्त हो गया था। थाईलैंड का कहना है कि ये सुरंगें हाल ही में बिछाई गई हैं और ऐसे मार्गों पर पाई गईं, जिन्हें दोनों देशों ने साझा गश्त के लिए सुरक्षित घोषित किया था। थाई अधिकारियों का यह भी आरोप है कि ये सुरंगें रूस में बनी हैं और थाई सेना के पास ऐसी सुरंगें नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
यूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
नस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम
घटना की जिम्मेदारी स्वीकार करने की मांग
थाई सेना ने एक बयान जारी करते हुए कंबोडिया से इस घटना की जिम्मेदारी स्वीकार करने की मांग की है। सेना का कहना है कि यह घटना दोनों देशों की सीमा पर शांति और स्थायित्व के लिए एक गंभीर खतरा है। थाईलैंड ने कंबोडिया पर 1997 की ओटावा संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया है, जो बारूदी सुरंगों के निर्माण और उपयोग पर रोक लगाती है। थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायचाई ने कहा कि विदेश मंत्रालय कंबोडिया के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज करेगा और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
यह भी पढे़ें:- 2 लाख लोग अंधेरे में! रूस ने यूक्रेन में बोला बड़ा ड्रोन अटैक, मचाई भारी तबाही
कंबोडिया ने खारिज किया दावा
कंबोडिया ने थाईलैंड के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह दावा निराधार है। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचिता के अनुसार, विस्फोट कंबोडियाई सीमा के भीतर हुआ, जबकि थाई सैनिक 2000 में हुए आपसी समझौते का उल्लंघन करते हुए तय रास्तों से भटककर कंबोडिया की सीमा में दाखिल हो गए थे। कंबोडिया का यह भी कहना है कि सीमा क्षेत्र में मौजूद बारूदी सुरंगें हाल की नहीं हैं, बल्कि वे 20वीं सदी के संघर्षों और युद्धों के समय की बची हुई हैं।
राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश
गुरुवार को कंबोडिया के विदेश मंत्रालय ने थाईलैंड के सभी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया और बैंकॉक में स्थित अपने दूतावास के स्टाफ को भी वापस बुला लिया है। मई में हुई झड़प के बाद दोनों देशों ने कई सीमा चौकियों को या तो पूरी तरह बंद कर दिया था या उनमें आवाजाही पर पाबंदी लगा दी थी। कंबोडिया ने थाईलैंड से फल, सब्जियां, गैस और ईंधन का आयात रोक दिया है। साथ ही, थाई फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया है और कुछ अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट व बिजली आपूर्ति लिंक भी बंद कर दिए गए हैं।
Soldier loses leg in landmine blast thailand cambodia border tensions rise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज
Jul 24, 2026 | 02:37 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













