Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

800 साल पुराने शिव मंदिर के लिए भिड़े थाईलैंड-कंबोडिया, F-16 फाइटर जेट तैनात

Thailand Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 800 साल पुराने प्रीह-विहार शिव मंदिर को लेकर सीमा विवाद गहरा गया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और सैन्य संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jul 24, 2025 | 08:41 PM

थाईलैंड-कंबोडिया ने तनाव (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thailand Cambodia Conflict: एशिया महाद्विप में युद्ध की आहट तेज हो गई है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच गुरुवार को एक-दूसरे पर हमला किया। इसमें थाईलैंड के 12 नागरिकों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्ते तवानपूर्ण हो गए है। दोनों ने अपने राजनायिकों को तुरंत स्वादेश लौटने के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, दोनों देशों के बीच ये खूनी संघर्ष सीमा पर स्थित 800 साल पुराने शिव मंदिर को लेकर हुई है। जिसमें राॅकेट लाॅन्चर से लेकर F-16 फाइटर जेट का इस्तेमाल हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि 800 साल पुराने शिव मंदिर का इतिहास क्या है? और क्यों इसे लेकर थाईलैंड और कंबोडिया युद्ध करने को भी तैयार है।

प्रीह-विहार मंदिर को लेकर विवाद

थाईलैंड और कंबोडिया सीमा पर स्थित जिस शिव मंदिर को लेकर सारा विवाद है उसे प्रीह-विहार के नाम से जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक इस मंदिर का निर्माण 9वीं से 12वीं शताब्दी के बीच खमेर साम्राज्य के शासकों द्वारा कराया गया था। भगवान शिव को समर्पित यह भव्य मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। क्योंकि ये मंदिर दोनों देशों की सीमा के बीच में है, जिस कारण यह लंबे समय से दोनों देशों के बीच विवाद का विषय बना हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

इधर ईरान में हिंसक हुआ प्रदर्शन…उधर ट्रंप ने बना लिया तख्तापलट का प्लान, प्रिंस से करेंगे मुलाकात

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अमेरिकी कॉमर्स मंत्री का नया दावा, कहा- PM मोदी ने हर्ट किया ट्रंप का ईगो

वेनेजुएला के बाद अब मेक्सिको की बारी…ट्रंप ने किया लैंड स्ट्राइक का ऐलान, दुनिया में मचा हड़कंप

दिल्ली में मस्जिद के पास चला बुलडोजर…तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, बोला- खतरे में मुस्लिम इमारतें

कैसे शुरू हुआ संघर्ष

स्थानिय मीडिया के अनुसार, बुधवार को थाईलैंड के पांच सैनिक लैंडमाइंस की चपेट में आकर घायल हो गए, जिसके बाद गुरुवार सुबह दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। विवाद का केंद्र प्रिहा-विहार मंदिर क्षेत्र है, जिस पर दोनों देशों का दावा है। दशकों से चले आ रहे इस तनाव के चलते अब 800 किलोमीटर लंबी सीमा पर सैनिक आमने-सामने हैं।

ये भी पढ़ें: मालदीव में फिर उठी भारत विरोधी आवाज, मुइज्जू के करीबी ने PM मोदी को बताया आतंकी

मंदिर पर किसका अधिकार?

1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने प्राह विहार मंदिर को कंबोडिया के अधिकार क्षेत्र में माना था, लेकिन थाईलैंड अब भी इसके आस-पास के क्षेत्रों पर नियंत्रण बनाए हुए है। कंबोडिया के नागरिक इस मंदिर में पूजा-अर्चना करना चाहते हैं, लेकिन थाई सैनिकों की उपस्थिति के कारण उन्हें वहाँ जाना कठिन हो जाता है। इसके चलते वर्षों से दोनों देशों के बीच समय-समय पर तनाव बढ़ता रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही देश बौद्ध बहुल हैं, जबकि हिंदू वहाँ अल्पसंख्यक हैं।

Thailand cambodia shiva temple dispute f16 jets

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2025 | 07:18 PM

Topics:  

  • Thailand
  • Thailand Hindi News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.