Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर तीसरे हफ्ते भी तनाव; शांति वार्ता जारी, लेकिन गोलियों की गूंज अब भी कायम

Thailand Cambodia Border Dispute: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने के प्रयास तेज हो गए हैं। दोनों देशों के रक्षा प्रतिनिधिमंडलों के बीच चल रही सैन्य वार्ता के...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 25, 2025 | 08:17 PM

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा तनाव शांति वार्ता जारी, फोटो (सो. एआई डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thailand Cambodia News In HIndi: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद को लेकर चल रही सैन्य वार्ता गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। थाई सेना ने दावा किया है कि सीमा पर झड़पों की कुल तीव्रता में सामान्य रूप से कमी आई है हालांकि कुछ स्थानीय इलाकों में अभी भी गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

थाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वार्ता थाईलैंड के चांथाबुरी प्रांत में स्थित एक बॉर्डर चेकपॉइंट पर आयोजित की जा रही है। यहां कंबोडिया और थाईलैंड के रक्षा प्रतिनिधिमंडल कंबोडिया-थाईलैंड जनरल बॉर्डर कमिटी (GBC) के तहत आमने-सामने बातचीत कर रहे हैं। गुरुवार सुबह 9 बजे शुरू हुई यह बैठक कुल चार दिनों तक चलने की संभावना है। इस प्रक्रिया में आसियान पर्यवेक्षक टीम भी शामिल है जिसमें मलेशिया के प्रतिनिधि मौजूद हैं।

सैन्य टकराव से बचने पर चर्चा

रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में कंबोडिया की ओर से लगभग 30 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच मुख्य रूप से सीमा पर तनाव कम करने, संघर्ष विराम के उपायों और भविष्य में सैन्य टकराव से बचने पर चर्चा हो रही है।

गुरुवार को आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में थाई सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि वार्ता के चलते सीमा पर हालात में कुछ हद तक सुधार देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि झड़पों की संख्या में कमी आई है और गोलीबारी अब केवल कुछ सीमित इलाकों तक ही सिमट गई है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है।

मरने वाले नागरिकों की संख्या बढ़ी

इसी बीच, थाईलैंड की सेकंड आर्मी एरिया कमांड ने जानकारी दी कि ता क्वाई मंदिर क्षेत्र में बारूदी सुरंग हटाने के अभियान के दौरान दो थाई सैनिक लैंडमाइन विस्फोट में घायल हो गए। दोनों सैनिकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी ओर, कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गुरुवार को हुए संघर्ष के दौरान एक और कंबोडियाई नागरिक की मौत हो गई। इसके साथ ही कंबोडिया में इस संघर्ष से मरने वाले नागरिकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है जिससे मानवीय संकट और गहराता जा रहा है।

रक्षा मंत्रियों के बीच उच्चस्तरीय बैठक

थाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुरासंत कोंगसिरी ने बुधवार को कहा था कि सचिवालय स्तर की बैठक बुधवार से शुक्रवार तक चलेगी। यदि शुरुआती बातचीत बिना किसी रुकावट के सफल रहती है तो शनिवार को दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:- ‘मेरा एक सपना है…’, तारिक रहमान का बड़ा ऐलान, बांग्लादेश के भविष्य को लेकर कर दिया खुलासा

गौरतलब है कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष की यह नई लहर अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। करीब 800 किलोमीटर लंबी साझा सीमा पर लगभग रोजाना सैन्य झड़पें हो रही थीं। इन घटनाओं से थाईलैंड के सात सीमावर्ती प्रांत प्रभावित हुए हैं और 8 लाख से अधिक लोगों का जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। अब तक दर्जनों सैनिकों और नागरिकों की जान जा चुकी है।

Thailand cambodia border dispute military talks day two

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2025 | 08:17 PM

Topics:  

  • Thailand
  • Thailand Hindi News
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मेरा एक सपना है…’, तारिक रहमान का बड़ा ऐलान, बांग्लादेश के भविष्य को लेकर कर दिया खुलासा

2

दीपू दास के बाद अब अमृत मंडल… बांग्लादेश में फिर हिंदू युवक की हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

3

पाकिस्तान से लेकर ईरान से तक… तालिबान के दो बड़े दुश्मन 48 घंटे में एक-एक कर निपटे

4

‘जानबूझकर भारत को बनाया जा रहा…’,यूनुस सरकार पर आवामी लीग का बड़ा आरोप, उठाए गंभीर सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.