ट्रंप पर बहस और फिर कत्ल, टेक्सास में पिता ने अपनी ही बेटी को उतारा मौत के घाट; वजह जानकर दहल जाएंगे आप
Texas Father Kills Daughter: अमेरिका के टेक्सास में डोनाल्ड ट्रंप और गन कल्चर पर बहस के दौरान एक पिता ने अपनी 23 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटी ब्रिटेन से पिता से मिलने आई थी।
- Written By: अमन उपाध्याय
टेक्सास में पिता ने बेटी को मारा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Trump Debate Murder In Texas: अमेरिका के टेक्सास राज्य से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि एक पिता ने अपनी ही 23 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि यह खौफनाक वारदात घर के अंदर हुई तीखी बहस के बाद सामने आई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय लूसी हैरिसन के रूप में हुई है, जो ब्रिटेन की नागरिक थी और इंग्लैंड में रहती थी।
छुट्टियां मनाने आई थी लूसी, लाश बनकर लौटी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लूसी अपने बॉयफ्रेंड सैम लिटलर के साथ छुट्टियां बिताने और अपने पिता क्रिस हैरिसन से मिलने अमेरिका आई थी। यह दर्दनाक घटना तब हुई जब लूसी वापस ब्रिटेन लौटने की तैयारी कर रही थी। एयरपोर्ट निकलने से ठीक पहले घर में ट्रंप की नीतियों, उनके विवादों और अमेरिका के गन कल्चर को लेकर बहस छिड़ गई। लूसी अक्सर अपने पिता के बंदूक रखने के शौक का विरोध करती थी।
वो खौफनाक सवाल और पिता का बेरहम जवाब
अदालत में दिए गए बयान के मुताबिक, बहस के दौरान लूसी ने डोनाल्ड ट्रंप पर लगे यौन शोषण के आरोपों का जिक्र करते हुए अपने पिता से पूछा, ‘अगर मेरे साथ ऐसा कुछ हो जाए, तो आपको कैसा लगेगा?’ पिता क्रिस हैरिसन का जवाब बेहद चौंकाने वाला था; उन्होंने कहा कि उन्हें इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि उनके पास दो अन्य बेटियां भी हैं। इसके कुछ ही देर बाद घर में गोली चलने की आवाज आई। लूसी को सीने में गोली लगी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
यह भी पढ़ें:- चीन को पछाड़ने के लिए अमेरिका का ‘बांग्लादेश मास्टरप्लान’, नई सरकार के साथ बड़े डील की तैयारी
जांच में खुला झूठ और पिता का पछतावा
शुरुआत में क्रिस ने दावा किया कि गोली अनजाने में चली थी लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि उन्होंने शराब पीने को लेकर झूठ बोला था। जांचकर्ता इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि उनकी उंगली बंदूक के ट्रिगर पर क्यों थी। लूसी की मां, जेन कोट्स ने अपनी बेटी को एक भावुक और जागरूक इंसान बताया। अब क्रिस हैरिसन का कहना है कि उन्हें अपने किए पर गहरा पछतावा है और वे इस अपराध का बोझ उम्र भर ढोएंगे।
