- Hindi News »
- World »
- Terrorist Attack In Boulder America
अमेरिका के बोल्डर शहर में आतंकी हमला, पेट्रोल बम की चपेट में आए 6 लोग घायल…एक्शन में FBI
अमेरिका के बोल्डर शहर में कथित तौर पर आतंकी हमला हुआ है। इजराइली बंधकों की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए आतंकवादी ने पेट्रोल बम से हमला किया। इस हमले में 6 लोग घायल हो गए।
- Written By: Saurabh Pal

पेट्रोल बम हमले के बाद अफरा-तफरी (फोटो-सोशल मीडिया)
वाशिंटन: अमेरिका में एक शख्स ने ‘फलस्तीन को आजाद करो’ का नारे लगाते हुए गाजा में इजराइली बंधकों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए जमा हुए समूह पर ‘पेट्रोल बम’ फेंक दिया, जिसमें छह लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हमले को कथित रूप से अंजाम देने वाले संदिग्ध की पहचान 45 वर्षीय साबरी सोलिमन के तौर पर हुई है। एफबीआई हमले की जांच आतंकी घटना के तौर पर कर रहा है।
हमलावर सोलिमन को हिरासत में ले लिया गया है। यह हमला बोल्डर शहर के लोकप्रिय पर्ल स्ट्रीट पेडेस्ट्रेन मॉल में हुआ है। इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध की पृष्ठभूमि में यह घटना हुई। इस जंग ने वैश्विक तनाव को बढ़ा दिया है और इसकी वजह से अमेरिका में यहूदी विरोधी हिंसा में वृद्धि हुई है।
इजराइली दूतावास के बाहर चली थी गोली
सम्बंधित ख़बरें
Green Card Rule: अमेरिका का नया और सख्त नियम, ग्रीन कार्ड के लिए अब वापस लौटना होगा स्वदेश
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
Marco Rubio India: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा, ऊर्जा और क्वाड पर होगी बात
Trump Cuba Tension: अमेरिका और क्यूबा में बढ़ा तनाव, कैरेबियन सागर पहुंचा अमेरिकी नेवी का युद्धपोत
इस घटना से ठीक एक हफ्ते पहले वाशिंगटन में एक यहूदी संग्रहालय के बाहर ‘‘फलस्तीन को आजाद करो” के नारे लगाने वाले एक व्यक्ति पर इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। एफबीआई के डेनवर क्षेत्रीय कार्यालय (जिसमें बोल्डर भी शामिल है) के प्रभारी विशेष एजेंट मार्क मिचलेक ने कहा, ‘‘दुख की बात है कि इस तरह के हमले पूरे देश में आम होते जा रहे हैं।” उन्होंने कहा, “यह इस बात का उदाहरण है कि हिंसा करने वाले लोग किस प्रकार देश भर में लोगों को डरा रहे हैं।”
6 लोग गंभीर रूप से जख्मी
अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए छह पीड़ितों की उम्र 67 से 88 वर्ष के बीच है तथा हमले में कुछ लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। यह हमला उस समय हुआ जब ‘रन फॉर देयर लाइव्स’ नामक स्वयंसेवी समूह के लोग गाजा में बंधक बनाए गए लोगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के वास्ते अपना साप्ताहिक प्रदर्शन समाप्त कर रहे थे। घटनास्थल से प्राप्त वीडियो में एक प्रत्यक्षदर्शी चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है वह ‘मोलोटोव कॉकटेल’ (पेट्रोल बम) फेंक रहा है। वहीं एक पुलिस अधिकारी अपनी बंदूक तानकर संदिग्ध व्यक्ति की ओर बढ़ रहा है, जिसने दोनों हाथों में कंटेनर पकड़ रखे हैं।
हज के दौरान मक्का में एंट्री बंद, सऊदी अरब ने इसलिए लिया ये बड़ा फैसला
फिलिस्तीन का टी-शर्ट पहने महिला संदिग्ध
लिन सेगल (72) रविवार को एकत्र हुए लगभग 20 लोगों में से एक थीं। प्रदर्शनकारी जब कोर्टहाउस के सामने अपना मार्च समाप्त कर रहे थे, तभी यह हमला हुआ और सेगल ने आग की लपटें निकलती देखीं। उन्होंने कहा कि इसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे तथा आग बुझाने के लिए पानी ढूंढने में लगे। सेगल ने कहा कि उनके पिता यहूदी हैं और वह 40 से अधिक वर्षों से फलस्तीन का समर्थन कर रही हैं। वह चिंतित थीं कि उन पर संदिग्ध की मदद करने का आरोप लगाया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने फलस्तीन समर्थक शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने कहा कि वहां लोग जल रहे थे, मैं मदद करना चाहती थी, लेकिन मैं अपराधी के साथ जुड़ना नहीं चाहती थी। अधिकारियों ने सोलिमन के बारे में विवरण नहीं बताया, लेकिन कहा कि उनका मानना है कि उसने अकेले ही हमले को अंजाम दिया है तथा किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं की जा रही है।
Terrorist attack in boulder america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMYavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 09:25 AMमनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े
May 23, 2026 | 09:23 AMनासिक में सरकारी इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेल, हाईकोर्ट निर्देशों के बावजूद जल संरक्षण में लापरवाही
May 23, 2026 | 09:19 AMनागपुर में हीटवेव का कहर? 8 दिन में 26 संदिग्ध मौतों से प्रशासन में हड़कंप; मनपा अलर्ट
May 23, 2026 | 09:14 AMSRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
May 23, 2026 | 09:06 AMकर्नाटक BJP अध्यक्ष को लेकर जल्द होगा खुलासा, पर्यवेक्षकों ने दिल्ली में सौंपी रिपोर्ट, इन नामों पर चर्चा तेज
May 23, 2026 | 09:00 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














