Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तालिबानी ‘इंसाफ’ या हैवानियत? सड़क पर दिनदहाड़े मौत का फरमान, नेता बोले- यही है इस्लाम

Taliban punishments:अफगानिस्तान में तालिबान शासन के दौरान अपराधों में वृद्धि देखी जा रही है, और इसके जवाब में कठोर व अमानवीय सज़ाएं दी जा रही हैं। हाल ही में हत्या के दोषी पाए गए चार व्यक्तियों को सार्वजनिक रूप से गोली..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 13, 2025 | 09:51 PM

तालिबानी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान के शासन में अपराधों के साथ-साथ उनकी क्रूर सज़ाएं भी सामने आ रही हैं। लोगों को सरेआम कोड़े मारे जा रहे हैं, पत्थर से मारकर जान ली जा रही है, और कहीं-कहीं सीधे गोली मार दी जाती है। इन तमाम सजाओं को इस्लाम की शिक्षाओं का हिस्सा बताया जा रहा है। हाल ही में हत्या के एक मामले में दोषी पाए गए चार लोगों को गोली मारकर मौत की सजा दी गई।

यह घटना शुक्रवार को एक खेल स्टेडियम में हुई, और 2021 में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद एक ही दिन में दी गई सबसे बड़ी मौत की सज़ा थी। इस कार्रवाई की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, खासकर मानवाधिकार संगठनों और संयुक्त राष्ट्र द्वारा, तीखी आलोचना की गई है।

यह मृत्युदंड इस्लाम का हिस्सा है

वहीं तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा ने पहले ही यह कह दिया था कि अफगानिस्तान में पश्चिमी कानूनों की कोई आवश्यकता नहीं है, और उन्होंने मृत्युदंड को इस्लाम का हिस्सा बताया है। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक ऑडियो क्लिप साझा की, जिसमें अखुंदजादा ने कहा कि हमें अनुशासन बनाए रखना चाहिए, नियमित रूप से नमाज़ अदा करनी चाहिए और इबादत में लगे रहना चाहिए।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस्लाम केवल कुछ धार्मिक रस्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अल्लाह के सभी आदेशों का पालन करने वाली एक संपूर्ण जीवन व्यवस्था है।

विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दंडों को लागू करने का हुक्म

दक्षिणी कंधार प्रांत में हज प्रशिक्षकों की एक बैठक के दौरान लगभग 45 मिनट के भाषण में तालिबान प्रमुख अखुंदजादा ने कहा कि इस्लाम के किसी भी आदेश की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अल्लाह ने इंसानों को केवल उसकी इबादत करने और उसके दिए हुए दंडों को लागू करने का हुक्म दिया है।

अखुंदजादा ने यह भी स्पष्ट किया कि तालिबान ने सत्ता या दौलत हासिल करने के लिए संघर्ष नहीं किया, बल्कि उनका उद्देश्य ‘इस्लामी शरीअत के कानूनों को लागू करना’ था। उन्होंने उन आलोचनाओं को भी खारिज कर दिया जो दोषियों को सज़ा के तौर पर गोली मारे जाने पर की जा रही थीं। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने उन चारों व्यक्तियों को हत्या का दोषी ठहराया था।

Talibani order of death in broad daylight on road leader said this is islam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2025 | 09:51 PM

Topics:  

  • Afganistan
  • Latest News
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai Monorail Breaks Down: मोनोरेल की तरह फंस सकती है दिल्ली मेट्रो? जानें दोनों में क्‍या है अंतर

2

…तो इस वजह से मोनोरेल में आई खराबी, सामने आई बड़ी वजह, जानिए किसने की गड़बड़?

3

छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों का आतंक, 2484 से ज्यादा केस…हर दिन आ रहे मरीज

4

मणिपुर हिंसा में पूर्व सीएम एन बीरेन की ‘भूमिका’ पर सवाल! सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गलत दिशा में जांच

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.