-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Taliban Army Responded To Pak Airstrike 19 Soldiers And 3 Civilians Killed
तालिबान आर्मी ने PAK एयरस्ट्राइक का दिया जवाब, 19 सैनिक समेत 3 नागरिक मारे गए
- Written By: अमन उपाध्याय
तालिबान सेना और पाकिस्तान की सेना आमने-सामने हैं। तालिबान मंगलवार की रात का बदला लेते हुए पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया। जिसमें पाकिस्तान के 19 सैनिक मारे गए हैं, और 3 आम नागरिकों की मौत हो गई।

फोटो ( सोर्सः सोशल मीडिया )
काबुलः अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालात बहुत बिगड़ गए हैं। तालिबान सेना और पाकिस्तान की सेना आमने-सामने हैं। तालिबान के जवाबी हमले में पाकिस्तान के 19 सैनिक मारे गए हैं, और 3 आम नागरिक भी जान गंवा बैठे हैं।
यह जानकारी अफगानी मीडिया ने शनिवार को दी। यह संघर्ष अफगानिस्तान के खोस्त और पक्तिया प्रांतों में हो रहा है, जो पाकिस्तान की सीमा के पास हैं।
दो पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा
जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के अली शिर जिले में अफगान सीमा बलों ने कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को नष्ट कर दिया। इसके बाद, पक्तिया प्रांत के डंड-ए-पतन जिले में अफगान बलों ने दो पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया। स्थानीय मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दागे गए मोर्टार शेल की वजह से डंड-ए-पतन जिले में तीन अफगान नागरिकों की मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
यूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
विदेश से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पाकिस्तान ने किया था हवाई हमला
यह हमला मंगलवार की रात पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद हुआ, जिसमें कमोबेश 51 लोग मारे गए थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हालांकि पाकिस्तान सेना का कहना है कि अफगानिस्तान की जमीन से पाकिस्तान में आतंकी हमले किए जाते हैं और तालिबान से इसे काबू करने की अपील की गई थी।
पाकिस्तान का आरोप
पाकिस्तान लगातार यह आरोप लगा रहा है कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान में आतंकी हमले बढ़ गए हैं। पाकिस्तान सरकार का मानना है कि इससे टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) को ताकत मिली है। टीटीपी भी पाकिस्तान में एक इस्लामी अमीरात बनाना चाहता है, जैसे तालिबान ने अफगानिस्तान में काबुल में किया है।
56 फीसदी बढ़ी आतंकवादी हमलों से मरने वालों की संख्या
इस्लामाबाद स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में 2023 में आतंकवादी हमलों से मरने वालों की संख्या में 2022 की तुलना में 56 फीसदी बढ़ गई, जिसमें 1,500 से ज्यादा लोग मारे गए, जिनमें 500 सुरक्षा कर्मी शामिल थे।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने तालिबान पर सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया है, हालांकि तालिबान सरकार ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा है कि वह किसी को भी अपनी धरती से किसी भी देश के खिलाफ हमला करने की अनुमति नहीं देती है।
Taliban army responded to pak airstrike 19 soldiers and 3 civilians killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMबारिश के बीच रंग-बिरंगे रेनकोट पहन हाथ पकड़कर स्कूल जा रहे थे तीन नन्हे बच्चे, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026 | 06:52 PMहमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
Jul 24, 2026 | 06:52 PMइलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
Jul 24, 2026 | 06:51 PM‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
Jul 24, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














