-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- China Reacts To Taiwan Military Drills Takes Major Step Over Regional Security
ताइवान के सैन्य अभ्यास से भड़का ड्रैगन, जवाब में उठाया ये बड़ा कदम, बढ़ा तनाव
- Written By: अमन उपाध्याय
ताइवान के सैन्य अभ्यास के बाद चीन की प्रतिक्रिया से साफ जाहिर होता है कि ताइवान जलडमरूमध्य में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं और आने वाले समय में चीन और ताइवान के बीच कूटनीतिक और सैन्य टकराव...

ताइवान के सैन्य अभ्यास से भड़का ड्रैगन, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
ताइपे: ताइवान की सेना ने अपना वार्षिक ‘हान कुआंग’ सैन्य अभ्यास आरंभ कर दिया है, जिसमें सैनिक अपनी सैन्य ताकत और साहस का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कदम से ताइवान का पड़ोसी और पुराना विरोधी चीन नाराज़ हो गया है। ताइवान की इस गतिविधि पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन की शी जिनपिंग सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इसके तहत चीन ने ताइवान की सेना से जुड़ी आठ कंपनियों के निर्यात पर पाबंदी लगा दी है।
यह सैन्य अभ्यास कोई नई बात नहीं है, ताइवान हर साल इसका आयोजन करता है। इस बार भी ताइवान ने अपने वार्षिक ‘हान कुआंग’ सैन्य अभ्यास की शुरुआत की है, जिसका मकसद चीन के संभावित हमले से निपटने की तैयारी करना है। लेकिन ताइवान की यह तैयारी चीन को रास नहीं आई। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने प्रतिबंधों का ऐलान करते हुए कहा कि यह कदम राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के चलते उठाया गया है।
आठ प्रमुख कंपनियों पर बैन
चीन ने ताइवान की आठ प्रमुख कंपनियों को अपनी प्रतिबंध सूची में शामिल कर लिया है। ये कंपनियां मुख्य रूप से एयरोस्पेस और शिपबिल्डिंग (जहाज निर्माण) क्षेत्रों में कार्यरत हैं। चीनी मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब इन कंपनियों को ऐसे “डुअल-यूज़ आइटम्स” यानी वे सामग्री या तकनीक जो नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं उसके निर्यात की अनुमति नहीं होगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव में लाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
ताइवान के रिजर्व सैनिक वार्षिक हान कुआंग सैन्य अभ्यास के दौरान
सैन्य तैयारियों की समीक्षा
यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब ताइवान ने अपना वार्षिक सैन्य अभ्यास शुरू किया है, जिसे अब तक का सबसे व्यापक और दीर्घकालिक अभ्यास माना जा रहा है। करीब 10 दिनों तक चलने वाले इस हान कुआंग अभ्यास में ताइवानी सेना संभावित चीनी हमले के मद्देनजर विभिन्न स्थितियों का अभ्यास करते हुए अपनी सैन्य तैयारियों की समीक्षा कर रही है।
सुरक्षा पर मंडराने लगा खतरा
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह सैन्य अभ्यास मुख्य रूप से चीनी तटरक्षक और समुद्री मिलीशिया की उन गतिविधियों की प्रतिक्रिया में शुरू किया गया है, जो ताइवान के समुद्री इलाकों में तनाव और अस्थिरता को बढ़ावा दे रही हैं। मंत्रालय ने जानकारी दी कि हाल के दिनों में चीनी जहाजों ने ताइवान के निकटवर्ती अपतटीय द्वीपों के पास अनधिकृत रूप से प्रवेश किया, जिससे समुद्री परिवहन मार्गों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है।
यह भी पढे़ें:- VIDEO: जहाज पर कब्जा कर समंदर में डुबोया, लाल सागर में हूतियों की खौफनाक हरकत
सरकार ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे संयम बनाए रखें और यदि अभ्यास के कारण उड़ानों या यातायात में कोई असुविधा हो, तो धैर्यपूर्वक स्थिति का सामना करें। इसके साथ ही, लोगों को अफवाहों और भ्रामक जानकारियों पर ध्यान न दें।
सुरक्षा हितों से नहीं हटेंगे पीछे
चीन लंबे समय से ताइवान को अपने क्षेत्र का अभिन्न हिस्सा मानता आया है और कई बार उसे बलपूर्वक अपने अधीन करने की चेतावनी भी दे चुका है। दूसरी ओर, ताइवान स्वयं को एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक राष्ट्र मानता है, जिसकी अपनी चुनी हुई सरकार और प्रशासनिक ढांचा है। विश्लेषकों का मानना है कि चीन का यह कदम ताइवान पर राजनीतिक दबाव बढ़ाने और उसकी सैन्य तैयारियों को कमजोर करने की रणनीति का हिस्सा है। हालांकि, ताइवान की सरकार ने दोटूक कहा है कि वह किसी भी तरह की धमकी या दबाव में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा हितों से पीछे नहीं हटेगी।
China reacts to taiwan military drills takes major step over regional security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














