सुबह-सुबह तेज भूकंप ने मचाई हलचल, 6.3 की तीव्रता से सहमे 6 देश, सुनामी की चेतावनी जारी
मंगलवार सुबह ग्रीस के क्रीट द्वीप में 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके मिस्र और इजरायल तक महसूस किए गए। इसी दौरान मैक्सिको में भी 5.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
- Written By: अमन उपाध्याय
भूकंप-सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
एथेंस: ग्रीस में बुधवार की सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके खास तौर पर क्रीट द्वीप के आसपास दर्ज किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसकी हलचल मिस्र और इजरायल तक महसूस की गई। जोरदार झटकों के कारण लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के बाद सूनामी की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी कर दी गई है और लोगों को समुद्री तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, बुधवार को ग्रीस के एक द्वीप के नजदीक 6.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया। यह भूकंप पृथ्वी की सतह से 83 किलोमीटर (52 मील) नीचे आया था। इसके झटके मिस्र तक महसूस किए गए, जिसकी पुष्टि वहां के नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी एंड जियोफिजिक्स ने की है। अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही हैं और नागरिकों से सतर्क रहने का अनुरोध कर रही हैं।
लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी
ग्रीस की आपातकालीन सेवाओं ने क्रीट द्वीप के पास भूकंप आने के बाद लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी है। जलवायु संकट और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय ने 112 ग्रीस के आधिकारिक अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया, “कासोस से 48 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया है। इस क्षेत्र में सुनामी आने की आशंका है। कृपया तट से तुरंत दूर चले जाएं।”
सम्बंधित ख़बरें
एनर्जी सेक्टर में क्वाड का बड़ा दांव: इंडो-पैसिफिक में मजबूत सप्लाई चेन के लिए मिलकर काम करेंगे चारों देश
Quad Summit: मार्को रूबियो ने क्वाड बैठक को बताया सफल, जयशंकर के साथ हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
जापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
Quad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
⚠️ Ενεργοποίηση 1️⃣1️⃣2️⃣ 🆘 Σεισμός μεγέθους 5.9 σημειώθηκε 48χλμ ΝΝΑ της Κάσου. Κίνδυνος πιθανής εκδήλωσης Τσουνάμι στην περιοχή σας ‼️ Απομακρυνθείτε άμεσα από τις ακτές ‼️ Ακολουθήστε τις οδηγίες των Τοπικών Αρχών@pyrosvestiki
@hellenicpolice — 112 Greece (@112Greece) May 13, 2025
सीजफायर बना दरार की दीवार! पाक से खफा हुआ चीन, दोस्त को पसंद नहीं आया तरीका
मैक्सिको में भूकंप
ग्रीस से पहले मैक्सिको में एक तेज़ भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 दर्ज की गई। हालांकि भूकंप की तीव्रता अधिक होने के बाद भी अब तक किसी प्रकार की जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं मिली है।
5.5 earthquake occurred near Off Coast Of Jalisco, Mexico at 20:43 UTC! #earthquake https://t.co/h0UGFQwa64 — My Earthquake Alerts (@myearthquakeapp) May 13, 2025
मिस्र के साथ इन देशों में लगे झटके
ग्रीस में आए भूकंप के तेज झटकों का असर मिस्र और इजरायल सहित कई देशों में महसूस किया गया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार तड़के 1:51 बजे आया। इसके झटके मिस्र की राजधानी काहिरा के अलावा इजरायल, लेबनान, तुर्की और जॉर्डन तक महसूस किए गए।
