-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Ceasefire Creates Rift China Displeased With Pakistan Approach
सीजफायर बना दरार की दीवार! पाक से खफा हुआ चीन, दोस्त को पसंद नहीं आया तरीका
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका, पाकिस्तान और भारत के बीच चल रही बातचीत के दौरान चीन में भी लगातार फोन कॉल्स हो रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन को यह बिलकुल भी पसंद नहीं आया कि अमेरिका इस मुद्दे में हस्तक्षेप कर रहा था।

पाक से खफा हुआ चीन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
बीजिंग: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर अभी भी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। 10 मई की शाम को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्षविराम की घोषणा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने आगे दावा करते हुए बताया कि दोनों देशों को व्यापारिक संबंध समाप्त करने की चेतावनी देकर हमने युद्ध को रोका।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रंप को इस पहल के लिए धन्यवाद भी दिया। हालांकि, यह घटनाक्रम चीन को रास नहीं आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन सीजफायर की प्रक्रिया और इसमें अपनाए गए तरीकों से संतुष्ट नहीं है।
भारत और पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर पर बातचीत
यह ध्यान देने योग्य है कि संघर्षविराम को लेकर भारत का रवैया शुरू से ही स्पष्ट रहा है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार को संघर्षविराम की पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी पहल पाकिस्तान ने की थी, और दोनों देशों के बीच सीधे संवाद के बाद ही इस पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि हुई थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 12 मई को देश को संबोधित करते हुए यह स्पष्ट किया कि संघर्षविराम पाकिस्तान के अनुरोध पर हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
भूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
वहीं, भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा दिए गए ‘व्यापार की धमकी’ संबंधी दावे को भी पूरी तरह खारिज कर दिया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब अमेरिका और चीन अपने-अपने हित साधने में लगे हुए हैं।
पाकिस्तान से नाराज है चीन
एक रिपोर्ट के अनुसार, 9 मई को अमेरिका, पाकिस्तान और भारत के बीच चल रही बातचीत के दौरान चीन में भी लगातार फोन कॉल्स हो रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन को यह बिलकुल भी पसंद नहीं आया कि अमेरिका इस मुद्दे में हस्तक्षेप कर रहा था। खासतौर पर डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा और अमेरिका द्वारा श्रेय लेने से चीन पाकिस्तान से नाराज है। असल में, चीन वैश्विक स्तर पर खुद को शांति दूत के रूप में स्थापित करना चाहता है, और ऐसे में उसे यह गुस्सा था कि संकट के इस समय में पाकिस्तान ने अमेरिका से संपर्क किया।
पाकिस्तान को पूर्ण समर्थन देने की बात
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि सीजफायर की घोषणा के बाद चीन ने पाकिस्तान को फोन किया। इसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने चीन और पाकिस्तान के बीच हुई वार्ता के बारे में जानकारी दी, जिसमें चीन ने पाकिस्तान को पूर्ण समर्थन देने की बात की। इस बयान के समय को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच कुछ देर बाद, चीन के विदेश मंत्रालय ने एक और बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बात की है।
हालांकि, भारत ने इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस बयान के तुरंत बाद, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिसाइल हमले रोक दिए। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह पाकिस्तान का चीन को खुश करने के लिए बस दिखावा है।
Ceasefire creates rift china displeased with pakistan approach
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
Jul 11, 2026 | 05:15 PMनितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
Jul 11, 2026 | 05:11 PMठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
Jul 11, 2026 | 05:11 PMपश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 05:08 PMसंभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
Jul 11, 2026 | 05:05 PMकारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Jul 11, 2026 | 05:04 PMतिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














