US में तबाही का अलर्ट! अमेरिका में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; दहशत में लाखों लोग
Earthquake News: अमेरिका में आए भूकंप की तीव्रता बेहद शक्तिशाली रही है, जिसके चलते सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। यह भूकंप धरती की सतह से लगभग 36 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।
- Written By: अमन उपाध्याय
भूकंप, फोटो ( सो. एआई )
Earthquake in America: अमेरिका में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार को ड्रेक पैसेज इलाके में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गई। झटकों के बाद सुनामी का खतरा भी जताया जा रहा है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 07:46:22 पर आया। इसका केंद्र 60.26 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 61.85 डिग्री पश्चिम देशांतर पर, समुद्र तल से करीब 36 किलोमीटर गहराई में स्थित था। यह इलाका ड्रेक पैसेज में आता है।
शुरूआती रिपोर्ट में बताई गई 8.0 की तीव्रता
ड्रेक पैसेज, जो दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका के बीच स्थित है, वहां आए भूकंप को लेकर शुरूआती रिपोर्ट में यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इसकी तीव्रता 8.0 दर्ज की थी। हालांकि बाद में आंकड़ों को अपडेट करते हुए इसे 7.4 कर दिया गया। यह इलाका भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील है, क्योंकि यहां दक्षिण अमेरिकी और अंटार्कटिक टेक्टोनिक प्लेटें आपस में मिलती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
शेख हसीना का बड़ा आरोप- ‘मेरे नेताओं की हो रही है सोची-समझी हत्या’, यूनुस और BNP सरकार पर फूटा गुस्सा
EQ of M: 7.4, On: 22/08/2025 07:46:22 IST, Lat: 60.26 S, Long: 61.85 W, Depth: 36 Km, Location: Drake Passage.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/o5tQQ1wIa6 — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 22, 2025
भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी
भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन विशेषज्ञों और स्थानीय प्रशासन ने आफ्टरशॉक्स की संभावना जताई है। इसी कारण पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ड्रेक पैसेज, जो तेज हवाओं और खतरनाक समुद्री मार्ग के लिए प्रसिद्ध है, इन भूकंपीय हलचलों के चलते वैज्ञानिकों के गहन अध्ययन का केंद्र बना हुआ है।
यह भी पढ़ें:- ये ‘गुंडागर्दी’ है… टैरिफ को लेकर बीजिंग ने US पर बोला हमला, कहा- भारत-चीन एशिया के दो इंजन
कैसे मापा जाता है भूकंप की तीव्रता?
रिक्टर स्केल 1 से 9 तक होता है, जिसका इस्तेमाल भूकंप की तीव्रता मापने के लिए किया जाता है। भूकंप के केंद्र यानी एपिसेंटर से निकलने वाली ऊर्जा को इसी पैमाने पर दर्ज किया जाता है। यदि स्केल पर 1 दर्ज हो तो इसका मतलब है बहुत हल्की ऊर्जा निकली है, जबकि 9 का मतलब है बेहद शक्तिशाली और विनाशकारी झटका। ये लहरें दूरी बढ़ने पर धीरे-धीरे कमजोर हो जाती हैं। उदाहरण के लिए, अगर रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7 मापी जाए तो उसके आसपास लगभग 40 किलोमीटर के दायरे में भूकंप के तेज झटके महसूस होते हैं।
